Jio Hotstar पर ट्रेंड कर रहे टॉप 8 टीवी शो, नंबर 1 पर छाया 'उर्फी जावेद' का ये शो, देखें पूरी लिस्ट
Top Trending Shows on Jio Hotstar: आजकल Jio Hotstar पर ये 8 टीवी शोज ट्रेंड कर रहे हैं. इन सभी शोज में सबसे ऊपर उर्फी जावेद का ये धांसू शो है. अगर आप भी कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो इन 8 ऑप्शन्स में से कुछ अच्छा चुन सकते हैं.

Top Trending Shows on Jio Hotstar: आजकल Jio Hotstar पर ये 8 टीवी शोज ट्रेंड कर रहे हैं. इन सभी शोज में सबसे ऊपर उर्फी जावेद का ये धांसू शो है. अगर आप भी कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो इन 8 ऑप्शन्स में से कुछ अच्छा चुन सकते हैं.
MTV Splitsvilla X6
2 / 8इस वक्त Jio Hotstar पर उर्फी जावेद और निया शर्मा का शो MTV Splitsvilla X6 सबसे टॉप पर छाया हुआ है. इस बार "प्यार बनाम पैसा" का रोमांच के साथ शो में ट्विस्ट लाया जा रहा है, जिसको लेकर लोग खूब उत्साहित हैं.
Laughter Chefs
3 / 8यह एक कुकिंग शो है, जो कि Jio Hotstar पर तगड़ा वायरल है. शो के होस्ट भारती सिंह का मजाकिया अंदाज लोगों को हंसा हंसा कर लोट पोट कर देता है. इस कुकिंग कॉमेडी शो ने अपनी शानदार IMDb रेटिंग के साथ दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है.
Chiraiyaa
4 / 8यह सीरीज हाल ही में Jio Hotstar पर रिलीज हुई है, जिसके बाद यह लगातार ट्रेंड कर रही है. इसमें मेरिटल रेप के बारे में दिखाया गया है, जो एक बड़ा सामाजिक मुद्दा है. इसमें परिवार, रिश्तों और भावनाओं की गहरी कहानी है. दर्शक कहानी से जुड़ जाते हैं.
Kaattaan
5 / 8विजय सेतुपति की फिल्म Kaattaan हाल ही में Jio Hotstar पर आई. यह एक डार्क थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कटे हुए सिर और खतरनाक कहानी आपका दिमाग हिला देंगे. अगर आपको भी डरावनी या खून खराबे से भरी कहानियां पसंद है, तो यह फिल्म पर्फेक्ट है.
Kis Kis Ko Pyar Karu 2
6 / 8यह फिल्म Jio Hotstar पर काफी ट्रेंड कर रही है. इसके मुख्य किरदार में कॉमेडियन कपिल शर्मा है, जिनकी फिल्म में कई सारी पत्नियां होती हैं. ये मजेदार कॉमेडी फिल्म है, जिसे देखकर आप हंसी से लोट पोट हो जाएंगे.
Match Fixing
7 / 8यह सीरीज क्रिकेट और उससे जुड़े क्राइम के इर्द गिर्द घूमती है. Jio Hotstar पर यह सीरीज काफी लोकप्रिय हो रही है. अगर आप भी बड़े वाले क्रिकेट या स्पोर्ट्स फैन हैं तो यह सीरीज आपको पसंद आ सकती है. हर सीन के बाद सस्पेंस आपको चौंका देगा.
Rajasaab
8 / 8साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म Rajasaab काफी ट्रेंड कर रही है. इसका ट्रेडिशनल और मॉर्डन स्टाइल फिल्म को खास बनाता है. फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त भी हैं, जिसकी एक्टिंग से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिस पर लोगों के अच्छे रिएक्शन सामने आ रहे हैं.