OTT लवर्स की होगी बल्ले-बल्ले, JioHotstar पर रिलीज होंगी ये जबरदस्त सीरीज-फिल्में

OTT लवर्स के लिए अप्रैल का महीना काफी खास होने वाला है. इस महीने Jio Hotstar पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है, जो दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है. आप भी ओटीटी पर कुछ अलग और नया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके लिए काफी बेस्ट होने वाला है.

Thaai Kizhavi jio hotstar
1 / 6

आप भी ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो अप्रैल का महीना शानदार सबीत होने वाला है. दरअसल, अप्रैल के महीने में हॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की फिल्में और सीरीज जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में  

विज्ञापन

यूफोरिया सीजन 3

यूफोरिया सीजन 32 / 6

लिस्ट में पहला नाम हॉलीवुड सीरीज Euphoria Season 3 का आता है. इस सीरीज में आपको डार्क और इंटेंस ड्रामा देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज भारत में 15 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.

विज्ञापन

स्टार वार्स मौल - शैडो लॉर्ड

स्टार वार्स मौल - शैडो लॉर्ड3 / 6

दूसरे नंबर पर 'Star Wars: Maul-Shadow Lord' का नाम शुमार है. इस सीरीज के दो एपिसोड्स पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 6 अप्रैल को रिलीज की जा चुकी है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस वेब सीरीज में शानदार कहानी और दिलचस्प मोड़ देखने को मिलने वाला है. इस वेब सीरीज का अगला एपिसोड 13 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा.

डेयरडेविल बॉर्न अगेन सीजन 2

डेयरडेविल बॉर्न अगेन सीजन 24 / 6

तीसरे स्थान पर 'Daredevil: Born Again (Season 2)' का नाम काबिज है. इस सीरीज के पहले सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस सीरीज के 4 एपिसोड ने दर्शकों के बीच जबरदस्त सस्पेंस बनाया, इस सीरीज के अगले एपिसोड का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज का अगला एपिसोड 15 अप्रैल को भारत में जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

एमटीवी स्प्लिट्सविला X5

एमटीवी स्प्लिट्सविला X5 5 / 6

चौथे नंबर पर रियलिटी शोज 'MTV Splitsvilla X5' का नाम शुमार है, जिसे दर्शक खूब सपोर्ट कर रहे हैं. अगर आपको रियलिटी शोज देखना पसंद है, तो यह आपके लिए बेस्ट होने वाला है. आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

थाई किझावी

थाई किझावी6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'Thaai Kizhavi' का आता है.  यह एक साउथ थ्रिलर फिल्म है, जिसे 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. हालांकि, अब यह फिल्म 10 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा. IMDb ने इस मूवी को 8.1 की जबरदस्त रेटिंग दी है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन