2 घंटे 41 मिनट की वो फिल्म, जो Netflix पर टॉप 5 में शामिल, 2 हफ्ते से कर रही है दर्शकों के दिलों पर राज

Trending Film on Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. एक फिल्म दो हफ्तों से नेटफ्लिक्स की टॉप 5 की लिस्ट में है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

film kara
1 / 7
film kara. image credit- social media

विज्ञापन

फिल्म कारा

फिल्म कारा2 / 7

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर तमिल एक्शन फिल्म 'कारा' है. फिल्म 'कारा' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर खूब पसंद की जा रही है.

विज्ञापन

चौथे नंबर पर कर रही ट्रेंड

चौथे नंबर पर कर रही ट्रेंड3 / 7

तमिल एक्शन फिल्म 'कारा' नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है और इसकी कहानी लोगों का दिल छू रही है.

फिल्म की कास्ट

फिल्म की कास्ट4 / 7

हाल ही में रिलीज हुई तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कारा' में धनुष (कारासामी), मामिता बैजू और के.एस. रविकुमार (धनुष के पिता की भूमिका में) हैं.

विज्ञापन

आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी रेटिंग5 / 7

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की अगर बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 6.9 की रेटिंग मिली है. फिल्म खूब पसंद की जा रही है.

इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म

इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म6 / 7

फिल्म 'कारा' एक इमोशनल एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी रामनाथपुरम के एक दूरदराज के गांव की है, जहां 'करास्वामी' उर्फ 'कारा' (धनुष) का परिवार रहता है. उनके पिता (केएस रविकुमार) एक नेक और सीधे किसान हैं, जिन्होंने पीढ़ियों से अपनी जमीन पर खेती की है.

विज्ञापन

बजट और कलेक्शन

बजट और कलेक्शन7 / 7

फिल्म के बजट की बात करें तो इसे लगभग 100 करोड़ के बजट में बनाया गया है. हालांकि, फिल्म उस हिसाब से कमाई नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई. फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये का ही ग्रॉस कलेक्शन किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन