9 मिनट 42 सेकेंड का वो गाना, जिसे YouTube पर मिले 5 अरब से अधिक व्यूज, बना भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो

T-Series Hanuman Chalisa 5 Billion Views: सोशल मीडिया के जमाने में कई गाने अक्सर वायरल हो जाते हैं. लेकिन एक गाना ऐसा है, जिसको YouTube पर 5 अरब से ज्यादा व्यूज मिले हैं. यह भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना है. हैरानी वाली बात यह है कि यह कोई रोमांटिक या रॉक गाना नहीं बल्कि भक्ति भजन है.

Hanuman Chalisa YouTube record
1 / 8
Hanuman Chalisa YouTube record (Credit- T Series)

विज्ञापन

सोशल मीडिया की ताकत

सोशल मीडिया की ताकत 2 / 8

सोशल मीडिया आने के बाद कई गाने रातों रात वायरल हो जाते हैं. अब हर जगह अधिक व्यूज और लाइक्स का खेल देखा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का ऐसा कौन सा वीडियो है, जिसके सबसे ज्यादा व्यूज हैं? बता दें कि यह कोई रोमांटिक गाना नहीं बल्कि एक भक्ति भजन है. (Credit- T Series)

विज्ञापन

भक्ति भजन हनुमान चालीसा

भक्ति भजन हनुमान चालीसा3 / 8

भारत में भक्ति संगीत की एक अनोखी मिसाल है 'श्री हनुमान चालीसा'. यह 9 मिनट 42 सेकेंड लंबा वीडियो यूट्यूब पर 5 अरब से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है. T Series चैनल पर अपलोड यह गाना देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है. हरि हरन की मधुर आवाज में गाया गया यह भजन भगवान हनुमान की भक्ति जगाता है. (Credit- T Series)

हनुमान चालीसा का जन्म

हनुमान चालीसा का जन्म4 / 8

हनुमान चालीसा 16वीं शताब्दी में गोस्वामी तुलसीदास ने लिखी थी. यह 40 चौपाइयों का भजन है, जो हनुमान जी की शक्ति, बुद्धि और राम भक्ति की प्रशंसा करता है. टी-सीरीज ने इसे 10 मई 2011 को यूट्यूब पर अपलोड किया. उस वक्त सोशल मीडिया का उतना क्रेज नहीं था, लेकिन धीरे धीरे इस गाने ने लोगों के मोबाइल में जगह बना ली. (Credit- T Series)

विज्ञापन

भजन का संगीत और स्मृतियां

भजन का संगीत और स्मृतियां5 / 8

हनुमान चालीसा के लिए ललित सेन ने संगीत दिया और गुलशन कुमार की स्मृति में बनाया गया था. वीडियो में हरि हरन की गायकी और सरल चित्रण ने लोगों को खींच लिया. शुरू में धीरे-धीरे बढ़े व्यूज, लेकिन समय के साथ यह काफी वायरल हो गया. (Credit- T Series)

क्यों है ये गाना इतना पॉपुलर?

क्यों है ये गाना इतना पॉपुलर?6 / 8

यह भजन इतना पॉपुलर इसलिए है, क्योंकि इसमें भक्ति शक्ति जुड़ी हुई है. कई सारे लोग रोज सुबह-शाम इसे सुनते हैं. त्योहारों पर, परीक्षाओं में या मुश्किल वक्त में हनुमान जी की कृपा मांगने के लिए इसे लोग कई बार सुनते हैं. जब सोशल मीडिया का विस्तार हुआ, तब अपने आप ये भजन तेजी से लोगों के बीच फैल गया. (Credit- T Series)

विज्ञापन

लंबा भजन सुनने का समय

लंबा भजन सुनने का समय7 / 8

भारत में हनुमान चालीसा को सभी बधाओं को काटने वाला भजन समझा जाता है. इशे व्हाट्सएप पर शेयर, रील्स में हर जगह इस्तेमाल किया जाने लगा. लंबाई 9:42 मिनट होने से पूरा भजन सुनने का समय मिलता है. कोई डांस या ड्रामा नहीं, बस शुद्ध भक्ति का रस मिलेगा. आज 5 अरब से ज्यादा व्यूज के साथ यह दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा देखा वीडियो है. (Credit- T Series)

T Series का भक्ति कंटेंट

T Series का भक्ति कंटेंट8 / 8

इस वीडियो ने भारतीय भक्ति को नई ऊंचाई दी. युवा पीढ़ी भी अब चालीसा गाती है. टी-सीरीज को भक्ति कंटेंट बनाने की प्रेरणा मिली. कोरोना काल में तो व्यूज दोगुने हो गए – लोग घर में शांति ढूंढ रहे थे. अब स्कूलों में भी इसे सिखाया जाता है. (Credit- T Series)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन