Independence Day 2026: देशभक्ति के रंग में रंग देती हैं ये 5 फिल्में, OTT पर घर बैठे करें बिंज वॉच

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों को आप OTT पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इन फिल्मों में देशभक्ति के रंग दिखाई देंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Independence Day 2026
1 / 6

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस 2026 पर आज बॉलीवुड की उन फिल्मों को देख सकते हैं जिनमें देशभक्ति के रंग दिखाई देते हैं. इन फिल्मों में देश के वीरों की कहानी देखने को मिलेगी. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

स्वदेस

स्वदेस2 / 6

साल 2004 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ये फिल्म भी देशभक्ति से भरी है. इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में भारत की खूबसूरती को दिखाया जाता है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ गायत्री जोशी, किशोरी बल्लाल, राजेश उपाध्याय और मकरंद देशपांडे भी मुख्य भूमिका में हैं. ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

विज्ञापन

रंग दे बसंती

रंग दे बसंती3 / 6

आमिर खान स्टारर 'रंग दे बसंती' साल 2006 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भी देशभक्ति देखने को मिलती है. वहीं फिल्म में एयरफोर्स अफसर की कहानी को भी दिखाया गया है, जो देश के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा देता है. इस फिल्म में आमिर खान के साथ-साथ सोहा अली खान, सिद्धार्थ, शर्मन जोशी, कुणाल कपूर और आर माधवन लीड रोल में हैं. इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक4 / 6

विक्की कौशल की इस फिल्म का नाम भी लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म में साल 2016 में हुए उरी अटैक को दिखाया गया है. उरी अटैक के बाद भारतीय जवानों ने दुश्मनों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी थी, इस बारे में भी देखने को मिलता है. इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ मोहित रैना और यामी गौतम भी लीड रोल में हैं. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

बॉर्डर

बॉर्डर5 / 6

साल 1997 में रिलीज हुई सनी देओल की इस फिल्म में भी देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है. ये फिल्म हर किसी की फेवरेट है. वहीं फिल्म में भारतीय जवानों की लड़ाई को दिखाया गया है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

एलओसी कारगिल

एलओसी कारगिल6 / 6

संजय दत्त, अजय देवगन और सैफ अली खान स्टारर ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कारगिल युद्ध के बारे में दिखाया गया है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें संजय दत्त, अजय देवगन और सैफ अली खान के साथ-साथ सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन और अक्षय खन्ना भी लीड रोल में हैं. ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन