Netflix पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा ये स्पाई-थ्रिलर टीवी शो, 8 एपिसोड में पूरा होगा सस्पेंस का कोटा

Best Spy Thriller Series on Netflix: नेटफ्लिक्स पर इन दिनों दूसरे नंबर पर ये स्पाई-थ्रिलर फिल्म काफी वायरल हो रही है. इसके 8 एपिसोड्स सस्पेंस और थ्रिलर के डोज को पूरा करने की दम रखते हैं. अगर आप कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट हो सकती है.

i will find you best spy thriller
1 / 7
i will find you best spy thriller

मशहूर लेखक हार्लन कोबेव के 2023 के बेस्टसेलिंग उपन्यास पर आधारित यह आठ एपिसोड की लिमिटेड सीरीज़ सस्पेंस और रोमांच का एक बेहतरीन डोज़ है. इसमें सस्पेंस, मिस्ट्री और स्पाई का मजेदार तड़का देखने को मिलेगा.  

विज्ञापन

कौन सी है ये सीरीज?

कौन सी है ये सीरीज?2 / 7

इस सीरीज का नाम है- 'आई विल फाइंड यू' (I Will Find You), Netflix पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है. क्राइम-मिस्ट्री और स्पाई-थ्रिलर इस फिल्म की कहानी आपको आखिरी तक बांधे रखेगी. वीकेंड पर यह परफेक्ट वॉच साबित हो सकती है.

विज्ञापन

क्या है इसकी कहानी?

 क्या है इसकी कहानी?3 / 7

इसकी कहानी में डेविड बुरोज नाम के एक पिता है, जो अपने ही छोटे बेटे मैथ्यू की हत्या के झूठे आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा है. 5 साल बाद, डेविड की साली रैशेल (Britt Lower) जेल में उससे मिलने आती है और उसे एक हालिया तस्वीर दिखाती है, जिसमें मैथ्यू ज़िंदा नज़र आ रहा है.

जेल से भागना और बेटे को बचाना

जेल से भागना और बेटे को बचाना4 / 7

अपने बेटे को बचाने और खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए डेविड जेल से भाग जाता है. इसके बाद शुरू होती है पुलिस और कानून के साथ उसकी चूहे-बिल्ली की दौड़. इस फिल्म में आपको हर पल नया सस्पेंस देखने को मिलेगा, जो आपको हैरान कर देगा.

विज्ञापन

सीरीज में मुख्य स्टार कास्ट की लिस्ट

सीरीज में मुख्य स्टार कास्ट की लिस्ट5 / 7

सीरीज में सैम वर्थिंगटन, ब्रिट लोअर, मायलो वेंटिमिग्लिया और एरिन रिचर्ड्स अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म में आपको हर सीन में रोचक मोड़ देखने को मिलेंगे, जो आपकी रातों की नींदे उड़ा सकते हैं.

क्यों हो रही इतनी चर्चा?

क्यों हो रही इतनी चर्चा?6 / 7

इस सीरीज की इतनी चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि ये रिलीज़ होते ही इस सीरीज़ ने रिकॉर्ड तोड़ 24 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं, जिससे यह साल 2026 की नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी ओरिजिनल डेब्यू सीरीज़ में से एक बन गई है.

विज्ञापन

कितनी मिली रेटिंग?

कितनी मिली रेटिंग?7 / 7

इसके सभी 8 एपिसोड सस्पेंस, धोखे और अप्रत्याशित ट्विस्ट से भरे हुए हैं, जिसकी वजह से लोग इसे एक या दो दिन में ही पूरा देख रहे हैं. दर्शकों और क्रिटिक्स से इसे 7.3 की अच्छी IMDb रेटिंग मिली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन