Friday OTT Releases: Netflix से Zee5 तक, 5 जून को OTT पर रिलीज होंगी ये 6 फिल्में-सीरीज; भूलकर भी ना करें मिस!

Friday OTT Releases 5 June 2026: जून के पहले शुक्रवार में ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस का भरपूर डोज मिलेगा. इस लिस्ट में करिश्मा कपूर से लेकर मोहनलाल तक की फिल्में और सीरीज शामिल हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में और किस-किसका नाम शामिल है?

Friday ott releases 5 June 2026
1 / 7

विज्ञापन

गुल्लक 5

गुल्लक 52 / 7

अनंत वी जोशी और जमील खान स्टारर 'गुल्लक 5' भी 5 जून को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में अनंत वी जोशी और जमील खान के साथ-साथ गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मायर और शिवांकित सिंह परिहार भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

पैट्रियट

पैट्रियट3 / 7

ममूटी और मोहनलाल की ये लेटेस्ट फिल्म भी ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप 5 जून को जी5 पर देख सकते हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अगर आपने इस फिल्म को थिएटर्स में देखना मिस कर दिया है तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.

ऑफिस रोमांस

ऑफिस रोमांस4 / 7

अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'ऑफिस रोमांस' भी इस लिस्ट में शामिल है. जेनिफर लोपेज की ये फिल्म 5 जून को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में जेनिफर लोपेज के साथ-साथ ब्रेट गोल्डस्टीन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

द पिरामिड स्कीम

द पिरामिड स्कीम5 / 7

परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन स्टारर ये सीरीज भी 5 जून को रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में वित्तीय धोखाधड़ी के बारे में दिखाया गया है. वहीं इस सीरीज को श्रेयांश पांडे और आशीष आर शुक्ला ने डायरेक्ट किया है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ब्राउन

ब्राउन 6 / 7

करिश्मा कपूर की ये साइको क्राइम थ्रिलर सीरीज भी 5 जून को जी5 पर रिलीज होने जा रही है. फैंस को इस सीरीज का लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है. वहीं इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें करिश्मा कपूर के साथ-साथ जिस्सू सेनगुप्ता और सोनी राजदान लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

टीच यू ए लेसन

टीच यू ए लेसन7 / 7

इस कोरियन एक्शन ड्रामा सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज की कहानी स्कूलों में बढ़ती बुलीइंग पर बेस्ड है. वहीं इस सीरीज को आप कल यानी 5 जून को नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन