Friday OTT Releases: इस शुक्रवार OTT पर होगा डबल धमाका! 17 जुलाई को रिलीज हो रहीं ये 8 फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट
Friday OTT Releases: 17 जुलाई को ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का महाधमाका होने वाला है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन्हें आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

Friday OTT Releases (17 July 2026): इस शुक्रवार ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का डबल धमाका होने वाला है. 17 जुलाई को ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको एक्शन से लेकर कॉमेडी तक के सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.
हार्टस्टॉपर फॉरएवर
2 / 9किट कॉनर और जो लॉक स्टारर ये फिल्म भी इस शुक्रवार ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप 17 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में निक और चॉर्ली की लव स्टोरी देखने को मिलेगी. वहीं इसे वॉश वेस्टमोरलैंड ने डायरेक्ट किया है.
23,000 लाइव्स
3 / 9लुइस हॉफमैन और माला एम्डे की इस फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ था तभी से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. वहीं ये फिल्म 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है.
मां इंति बंगाराम
4 / 9समांथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर एक्शन-कॉमेडी फिल्म भी इस शुक्रवार ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर 17 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म में समांथा फुल एक्शन अवतार में नजर आई हैं.
ट्रांसफर त्रिमुर्तुलु
5 / 9ये तेलुगु ड्रामा और एक्शन फिल्म भी 17 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म को आप जी5 पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा भी देखने को मिलेगा. इस फिल्म को भी आप अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं.
द मैप ऑफ लॉन्गिंग
6 / 9इस इमोशनल-ड्रामा सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज को आप 17 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज की कहानी एलिस केलन के बेस्टसेलिंग नोवल पर आधारित है. वहीं इसकी कहानी ग्रेटा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है.
द ईस्ट पैलेस
7 / 9भूत-प्रेत और जादू से भरपूर ये सीरीज भी 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसकी कहानी एक शाही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इस सीरीज में आपको नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.
द डेविल
8 / 9महेश मांजरेकर और दर्शन थूगुदीपा की ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. प्रकाश वीर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
डिजायर
9 / 9सस्पेंस और थ्रिलर से भरी ये फिल्म भी 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में आपको सस्पेंस और थ्रिलर के साथ-साथ खतरनाक लव ट्राएंगल भी देखने को मिलेगा. इस फिल्म को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.