
1 / 10
Friday OTT Releases: शुक्रवार का दिन इस बार ओटीटी पर मजेदार होने वाला है. 13 मार्च को 1 या 2 नहीं बल्कि 9 फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने जा रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों और सीरीज का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. चलिए ओटीटी रिलीज पर एक नजर डालते हैं.
एस्पिरेंट्स सीजन 3

2 / 10
मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स 3' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रही है. इस सीरीज के पहले दो सीजन्स फैंस को काफी पसंद आए, ये ही कारण है कि मेकर्स ने इसका तीसरा सीजन भी रिलीज करने का फैसला किया.
द ताज स्टोरी

3 / 10
26/11 के हमले पर बनी ये फिल्म भी शुक्रवार को ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप लासंयगेट प्ले पर देख सकते हैं. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें परेश रावल लीड रोल में नजर आए हैं.
जूटोपिया 2

4 / 10
एनिमेटेड फिल्म 'जूटोपिया' का दूसरा पार्ट भी इस लिस्ट में शामिल है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, इस फिल्म का हर कोई फैन है. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
डायनेस्टी: द मर्डॉक्स

5 / 10
'डायनेस्टी: द मर्डॉक्स' टीवी सीरीज भी 13 मार्च को ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने जा रही है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस सीरीज में जोनाथन महलर और जिम रुटेनबर्ग लीड रोल में हैं.
फंकी

6 / 10
साउथ की फेमस कॉमेडी फिल्म 'फंकी' भी शुक्रवार की ओटीटी रिलीज की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको कॉमेडी का भरपूर डोज देखने को मिलेगा. वहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है.
लैंडलॉर्ड

7 / 10
कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ ड्रामा का भी भरपूर डोज मिलेगा. वहीं इस सीरीज को आप जी5 पर अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं.
पूकी

8 / 10
GenZ रिश्तों की मुश्किलों को दिखाने वाली 'पूकी' फिल्म भी कल जी5 पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में आपको आज की जनरेशन का रोमांटिक ड्रामा देखने को मिलेगा. वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
रिजॉर्ट

9 / 10
रिजॉर्ट सीरीज भी जियोहॉटस्टार पर दस्तक देने को तैयार है. इस फिल्म में शेफ बनने का सफर दिखाया गया है. वहीं इसके साथ-साथ आपको सीरीज में कॉमेडी और ड्रामा का भी भरपूर डोज मिलेगा. इसे आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
दैट नाइट

10 / 10
स्पेनिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'दैट नाइट' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इसकी कहानी एक सिंगल मदर के इर्द-गिर्द घूमती है.