Friday OTT Releases: इस शुक्रवार OTT पर रिलीज होने जा रहीं ये 6 बड़ी फिल्में, एंटरटेनमेंट का खूब जमेगा रंग!
Friday OTT Releases: अप्रैल का दूसरा शुक्रवार एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. 10 अप्रैल को 1 या 2 नहीं, बल्कि 6 बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसमें शाहिद कपूर की फिल्म से लेकर शनाया कपूर तक की फिल्म शामिल है. चलिए आपको भी बताते हैं इस फ्राइडे आप घर बैठे-बैठे कौन-कौन सी फिल्में देख सकते हैं?

तू या मैं
2 / 7आदर्श गौरव और शनाया कूपर की 'तू या मैं' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में आपको सवाईवल थ्रिलर देखने को मिलेगा. ये फिल्म भले ही सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई हो लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
थाई किझावी
3 / 7राधिका सरथकुमार की तमिल कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'थाई किझावी' भी कल यानी 10 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में आपको कॉमेडी की भरपूर डोज मिलेगी. बता दें ये फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉबस्टर रही है.
आउटकम
4 / 7कॉमेडी, थ्रिलर और क्राइम से भरपूर ये फिल्म भी 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप एप्पल टीवी पर देख सकते हैं. जोनाह हिल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कीनू रीव्स, जोनाह हिल और कैमरून डियाज लीड रोल में हैं.
थ्रैश
5 / 7टॉमी विरकोला के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें फीबी डायनेवर, व्हिटनी पीक और जिमन हौंसौ लीड रोल में हैं.
मैं वो और फूजी
6 / 7ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी कल यानी 10 अप्रैल को सोनी लिव पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में ललित प्रभाकर, मृण्मयी गोडबोले और ओमप्रकाश शिंदे लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म को मोहित तकलकर ने डायरेक्ट किया है.
ओ रोमियो
7 / 7शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल लीड रोल में हैं.