एक चैलेंज, जिसने फ्लॉप लड़के को बना दिया 'बॉलीवुड का सुपरस्टार'! जानें आदित्य चोपड़ा की उस एक शर्त ने कैसे बदली रणवीर सिंह की तकदीर?

Ranveer Singh Birthday Special: रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी जब उन्हें फ्लॉप एक्टर के रूप में भी जाना जाता था. बता दें कि आदित्य चोपड़ा की उस एक शर्त ने एक्टर के करियर को पूरा बदलकर रख दिया था.

ranveer singh birthday special
1 / 7
ranveer singh birthday special

आइए जानते हैं कि आदित्य चोपड़ा ने रणवीर से ऐसा क्या कहा, जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए. उन्होंने अपने ऊपर इतना काम किया, जिसके बाद उन्हें और उनके काम जैसा परफेक्शन पाना बाकी लोगों के लिए मुश्किल हो गया.  

विज्ञापन

रणवीर सिंह का स्ट्रगल पीरियड

 रणवीर सिंह का स्ट्रगल पीरियड2 / 7

आज रणवीर सिंह बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार हैं. लेकिन एक समय था, जब उन्हें फ्लॉप हीरो कहा जाता था. शुरुआत में संघर्ष, रिजेक्शन और एक खास चैलेंज ने उनकी तकदीर बदल दी. वहीं यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा की एक शर्त ने उन्हें फ्लॉप लड़के से सुपरस्टार बना दिया.

विज्ञापन

ऑडिशन के दौरान का स्ट्रगल

ऑडिशन के दौरान का स्ट्रगल3 / 7

फिल्म 'बैंड बाजा बारात' (2010) के ऑडिशन के दौरान आदित्य चोपड़ा ने रणवीर सिंह के सामने एक ऐसी सख्त शर्त और चुनौती रखी थी, जिसने उनकी पूरी तकदीर बदल दी. दरअसल, जब आदित्य चोपड़ा ने पहली बार रणवीर को देखा, तो वह उनके लुक्स से बिल्कुल प्रभावित नहीं हुए. लेकिन उन्हें 'बैंड बाजा बारात' के बिट्टू शर्मा के रोल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था.

आदित्य चोपड़ा की शर्त

आदित्य चोपड़ा की शर्त4 / 7

आदित्य चोपड़ा ने रणवीर सिंह को सीधे शब्दों में एक बड़ा चैलेंज दिया कि "तुम ऋतिक रोशन या शाहरुख खान की तरह हैंडसम नहीं दिखते हो. तुम्हारा चेहरा एक बेहद साधारण और फ्लॉप लड़के जैसा है. अगर तुम्हें बॉलीवुड में टिकना है, तो तुम्हें अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाना होगा. तुम्हारी एक्टिंग इतनी जबरदस्त होनी चाहिए कि स्क्रीन पर लोग तुम्हारे चेहरे को भूलकर सिर्फ तुम्हारी परफॉर्मेंस देखें."

विज्ञापन

'बैंड बाजा बारात' के बिट्टू शर्मा बने

'बैंड बाजा बारात' के बिट्टू शर्मा बने5 / 7

आदित्य चोपड़ा की यह शर्त रणवीर सिंह के दिल पर लग गई. उन्होंने इस चैलेंज को स्वीकार किया और 'बिट्टू शर्मा' के किरदार में ढलने के लिए खुद को पूरी तरह बदल दिया. वे दिल्ली यूनिवर्सिटी गए और वहां लड़कों के साथ घूमे. उनके उठने बैठने से लेकर सभी तरीके उन्होंने सीखा. जब वह वापस मुंबई आए और फाइनल ऑडिशन दिया, तो उनकी एक्टिंग और एनर्जी देखकर आदित्य चोपड़ा दंग रह गए और उन्हें तुरंत साइन कर लिया.

रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका

रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका6 / 7

जब 2010 में 'बैंड बाजा बारात' रिलीज हुई, तो फिल्म सुपरहिट साबित हुई. रणवीर सिंह की जबरदस्त एक्टिंग देखकर हर कोई दंग रह गया. क्रिटिक्स ने रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की. रणवीर को उस साल का सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्टर (Best Male Debut) का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.

विज्ञापन

आज हैं बॉलीवुड के 'पावरहाउस'

आज हैं बॉलीवुड के 'पावरहाउस'7 / 7

आदित्य चोपड़ा के उस एक चैलेंज ने रणवीर सिंह को सिखाया कि स्टारडम सिर्फ अच्छे लुक्स से नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और बेमिसाल अभिनय से मिलता है. इसी सीख की बदौलत आज रणवीर सिंह ने 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए खुद को बॉलीवुड का सबसे एनर्जेटिक और वर्सटाइल सुपरस्टार साबित किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन