
1 / 6
आजकल के दौर में बड़े-बड़े सितारे भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी फिल्में और सीरीज रिलीज कर रहे है. आपको भी ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए बॉलीवुड सुपरस्टार की एक सीरीज लेकर आए हैं. इस सीरीज को 8 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों का रिलीज होते ही दिल जीत लिया था. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.
फर्जी

2 / 6
हम जिस सीरीज की बात कर रहे है, उसका टाइटल 'फर्जी' है. इस सीरीज में आपको भर-भरकर सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज दर्शकों को सीट से उठने नहीं देती है. 'फर्जी' सीरीज में जाली नोटों का खतरनाक खेल देखने को मिलता है.
शाहिद कपूर

3 / 6
'फर्जी' सीरीज में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए है. इस सीरीज में दोनों के बीच 'चूहे-बिल्ली' वाली जबरदस्त दौड़ देखने को मिलता है. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है.
विजय सेतुपति

4 / 6
सीरीज की कहानी की बात करें, तो इस सीरीज में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति ने एक टास्क फोर्स ऑफिसर माइकल का किरदार निभाया है. इस सीरीज में उनकी कमजोर हिंदी और अनोखी कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को काफी पसंद आई है. माइकल जाली नोटों के गिरोह को खत्म करने के लिए जान फूंक देता है, जो 'फर्जी' को एक अलग लेवल पर पहुंचा देता है.
के.के मेनन

5 / 6
इस सीरीज में विलेन का किरदार के.के मेनन ने निभाया है, जिसने साबित कर दिया है कि उन्हें अभिनय का जादूगर क्यों कहा जाता है. मेनन ने सीरीज में 'मंसूर दलाल' का रोल प्ले किया है. वहीं साउथ अदाकार राशि खन्ना ने एक तेज-तर्रार ऑफिसर की भूमिका निभाई है.
क्राइम-थ्रिलर सीरीज

6 / 6
अगर आपको क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस और जासूसी वाली फिल्में या सीरीज पसंद है, तो यह सीरीज आपके लिए ही बनी है. दरअसल, इस सीरीज में आपको सब कुछ देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज 10 फरवरी 2023 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की गई थी.