124 मिनट की इस फिल्म का फिर बढ़ा क्रेज, तीसरा पार्ट रिलीज होते ही पहला हुआ ट्रेंड, OTT पर कहां देखें?

Netflix Trending Film: ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका तीसरा पार्ट आते ही पहला पार्ट ट्रेंड करने लगा है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

Enola Holmes
1 / 7
Enola Holmes. image credit- social media

विज्ञापन

एनोला होम्स

एनोला होम्स2 / 7

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'एनोला होम्स' है. ये फिल्म तब ट्रेंड करने लगी है, जब इसका तीसरा पार्ट हाल ही में ओटीटी पर आया है.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड

नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड3 / 7

फिल्म 'एनोला होम्स' की बात करें तो ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म का तीसरा पार्ट दूसरे नंबर पर ट्रेंडिंग में है और फिल्म के दोनों पार्ट्स को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 7

फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो ये फिल्म प्रसिद्ध जासूस शर्लक होम्स की किशोर बहन की कहानी है. जब एनोला के 16वें जन्मदिन पर उसकी मां रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है, तो वो अपने भाइयों को चकमा देकर लंदन अपनी मां को खोजने निकलती है और इस दौरान एक जानलेवा साजिश को सुलझाती है.

विज्ञापन

एनोला को लगा साजिश का पता

एनोला को लगा साजिश का पता5 / 7

एनोला अपनी मां की तलाश के साथ-साथ टेवक्सबरी की भी मदद करती है. एनोला को पता चलता है कि टेवक्सबरी की जान को खतरा उसके ही परिवार से है क्योंकि वो हाउस ऑफ लॉर्ड्स में प्रगतिशील कानूनों के समर्थन में वोट देने वाला था.

फिल्म का क्लाइमैक्स

फिल्म का क्लाइमैक्स6 / 7

एनोला लंदन में कई खतरनाक हत्यारों और जासूसों से बचते हुए टेवक्सबरी की जान बचाती है और उसके दुश्मनों को पकड़वाती है. बाद में उसे अपनी मां से सीक्रेट रूप से एक मैसेज और संकेत मिलता है, जिससे उसे पता चलता है कि उसकी मां दुनिया को बदलने के लिए एक गुप्त मिशन पर गई है.

विज्ञापन

कहां देखें

कहां देखें7 / 7

अगर आपने भी इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म का तीसरा पार्ट भी आ चुका है, जो दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है और पहला पार्ट टॉप 10 में शामिल है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन