Dhurandhar 2 को अब किसने दिखाई आंखें, रिलीज में 8 महीने, फिर भी रणवीर सिंह की फिल्म को औंधे मुंह पटका

Dune: Part Three: बॉक्स ऑफिस पर भले ही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' कब्जा किए हुए है, लेकिन एक फिल्म ऐसी है, जिसकी एडवांस बुकिंग ने 'धुरंधर 2' को औंधे मुंह पटक दिया है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है, तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

Dhurandhar 2
1 / 7
Dhurandhar 2. image credit- social media

विज्ञापन

ड्यून 3

ड्यून 32 / 7

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साइंस फिक्शन फिल्म 'ड्यून 3' है. इस फिल्म की आईमैक्स 70 एमएम स्क्रीनिंग की टिकट्स अभी से इतनी महंगी हो गई हैं कि जो भी सुनेगा हैरान रह जाएगा.

विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2'

फिल्म 'धुरंधर 2'3 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमाल का काम किया है. फिल्म की टिकट भी अच्छी खासी कीमत में बिकी है, लेकिन टिकट के मामले में इस फिल्म को एक फिल्म ने तगड़ी टक्कर दी है और इसे पीछे छोड़ दिया है.

ड्यून 3

ड्यून 34 / 7

फिल्म 'ड्यून 3' को लेकर सबसे हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है और इसकी रिलीज में 8 महीने का समय है, लेकिन फिर भी फिल्म के टिकट बेहद महंगे हैं. फिल्म 'ड्यून 3' की आईमैक्स 70 एमएम स्क्रीनिंग की टिकट्स बेहद  महंगी है.

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग5 / 7

बता दें कि 'ड्यून 3' दिसंबर 2026 में रिलीज होने वाली है, लेकिन अमेरिका और ब्रिटेन में कुछ चुनिंदा थिएटर्स के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलते ही टिकट्स मिनटों में बिक गई हैं. इतना ही नहीं बल्कि अब ये टिकट्स ईबे जैसी रीसेल साइट्स पर महंगे दामों पर बिक रही हैं.

टिकट प्राइज

टिकट प्राइज6 / 7

फिल्म के टिकटों की कीमत की बात करें तो कुछ टिकट्स की कीमत 999 डॉलर यानी करीब 90 हजार रुपये तक पहुंच गई है. इतना ही नहीं बल्कि कई लिस्टिंग्स में तो 500 से 2000 डॉलर तक की मांग भी की जा रही है

विज्ञापन

लोग भारी कीमत देने को तैयार

लोग भारी कीमत देने को तैयार7 / 7

जानकारी की मानें तो एक सिंगल टिकट के लिए लोग 1000 डॉलर देने को भी तैयार हैं. सामान्य आईमैक्स टिकट की कीमत 30-50 डॉलर के आसपास होती है, लेकिन असली 70एमएम फॉर्मेट की सीमित उपलब्धता ने इस बार बवाल ही काट दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन