'मैं मरते दम तक...' ZEE5 से 'सतलुज' हटने के बाद Diljit Dosanjh का रिएक्शन, फैंस से की खास अपील

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' जी 5 पर 3 जुलाई को रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता था. लेकिन बीते दिन यानी 05 जुलाई को दिलजीत की मूवी जी 5 से हटा दी गई है, जिसके बाद एक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Diljit dosanjh
1 / 5

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' जी 5 पर 03 जुलाई को स्ट्रीम की गई थी. इस मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. लेकिन फिल्म 'सतलुज' को रिलीज के 2 दिन बाद ही जी 5 से हटा दिया गया है. इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 से हटाने के बाद से ही काफी विवाद छिड़ा हुआ है. वहीं अब दिलजीत ने भी अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान, फैंस का शुक्रिया अदा किया है.

विज्ञापन

सतलुज फिल्म

सतलुज फिल्म2 / 5

दिलजीत ने लाइव के दौरान कहा, फिल्म इतने कम समय के लिए ओटीटी पर मौजूद हुई थी. लेकिन फैंस ने फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है. इतना ही नहीं दिलजीत ने फैंस से अपील भी की है कि अगर आपने मूवी देख लिया है और डाउनलोड कर लिया था, तो आप इसे दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं.

विज्ञापन

सतलुज फिल्म को लेकर दिलजीत ने क्या कहा?

सतलुज फिल्म को लेकर दिलजीत ने क्या कहा?3 / 5

दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने कहा, 'एक बार कोई चीज ऑनलाइन आ जाए, तो उसे कभी मिटाया नहीं जा सकता है'. दिलजीत यह भी अपील की है कि अगर आपने मूवी देख लिया है और डाउनलोड कर लिया है, तो आप इसे दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं, जिन्होंने यह मूवी नहीं देखी है. दिलजीत ने फिल्म की रिलीज पर भी बोला कि इस मूवी को रिलीज करने में काफी मुश्किलें आई है.

सतलुज फिल्म कहां की गई थी रिलीज

सतलुज फिल्म कहां की गई थी रिलीज4 / 5

दिलजीत ने कहां, मैं 'सतलुज' (Satluj Movie) देखने के लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हुं. मुझे जिस बात का डर था आखिर कर वहीं हुआ है. मुझे लगा था कि यह हो सकता है. मुझे उम्मीद थी कि यह फिल्म सोमवार तक हटा दी जाएगी लेकिन यह वक्त से पहले ही हो गया. हमने इसीलिए मूवी का किसी भी प्रकार का प्रमोशन नहीं किया और फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि आप जितना चाहे मुझे परेशान कर सकते हैं, लेकिन मैं मरते दम तक पंजाब के साथ हूं.

विज्ञापन

दिलजीत दोसांज

दिलजीत दोसांज5 / 5

आपको बता दें कि इस मूवी का नाम पहले 'पंजाब 95' था, हालांकि बाद मूवी का नाम बदलकर 'सतलुज' रखा गया था. इस मूवी को रिलीज करने से CBFC ने 120 से ज्यादा कट लगाने का आदेश दिया था. लेकिन इस मूवी को रिलीज के दो दिन बाद ही Zee5 से हटा दिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन