Dhurandhar और Dhurandhar 2 मिलकर भी नहीं तोड़ पाई इस 50 साल पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड, अभी भी नंबर 1 पर जमा रखा है अपना स्थान

Dhurandhar Vs Sholay Footfalls Collection: धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड सेट किए हैं. फिर भी इस 50 साल पुरानी फिल्म का अभी तक रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं. देखने वाली बात ये है कि धुरंधर 2 के रिलीज के बाद नया कीर्तिमान स्थापित हो सकेगा या नहीं.

Sholay vs Dhurandhar
1 / 9
Sholay vs Dhurandhar

विज्ञापन

धुरंधर 2 फिल्म का जादू

धुरंधर 2 फिल्म का जादू2 / 9

फैंस बेसब्री से धुरंधर 2 फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. आज फिल्म की प्री-रिलीज है, लेकिन कल यानी 19 मार्च, 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में लग जाएगी. हर कोई इस फिल्म के इंतजार में है. इसने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. फिर चाहें टिकट से जुड़े हों या सिनेमाघरों में जगह ना मिलना हो. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

धुरंधर की भी बाप फिल्म

धुरंधर की भी बाप फिल्म3 / 9

धुरंधऱ इतनी लोकप्रिय होने के बाद भी इस 50 साल पुरानी फिल्म के आगे फीकी पड़ रही है. धुरंधर और उसके सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन वे फुटफॉल्स यानी बिकने वाली टिकटों की संख्या के मामले में इस पुरानी फिल्म से काफी पीछे हैं. (Credit- Pinterest)

कौन सी है 50 साल पुरानी फिल्म?

 कौन सी है 50 साल पुरानी फिल्म?4 / 9

आज से 50 साल पहले 1975 को फिल्म शोले रिलीज हुई थी, जिसके आगे धुरंधर और धुरंधर 2 ने अपने घुटने टेक दिए. इस फिल्म ने अपने समय में 15 से 18 करोड़ की टिकटें बेची थी. यह लगभग 150 मिलियन का फुटफॉल्स था, जो कि आज भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

धुरंधर का प्रर्दशन

धुरंधर का प्रर्दशन5 / 9

धुरंधर ने घरेलू बाजार में लगभग 4 करोड़ यानी 40 मिलियन फुटफॉल्स हासिल किए थे. हालांकि, काफी सालों बाद इतनी बड़ी उपलब्धता मिली है, लेकिन शोले के इस बड़े रिकॉर्ड को अभी भी फिल्म छू भी नहीं पाई है. (Credit- Pinterest)

शोले का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शोले का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन6 / 9

शोले 1975 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने भारत में लगभग 15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 30-35 करोड़ के आसपास था. धुरंधर की तुलना में यह राषि काफी कम है, लेकिन जमाने का भी बड़ा फर्क है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

धुरंधर की पूरी कमाई

धुरंधर की पूरी कमाई7 / 9

फिल्म धुरंधर 2025 में रिलीज हुई. इसने दुनियाभर में लगभग 1300 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था. लेकिन फुटफॉल्स के मामले में यह फिल्म अभी भी शोले से काफी पीछे चल रही है. 'शोले' के नाम भारत में सबसे अधिक 15 से 18 करोड़ टिकटें बेचने का रिकॉर्ड है. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, री-रिलीज को मिलाकर यह संख्या 20-25 करोड़ तक पहुँचती है. (Credit- Pinterest)

महंगाई को जोड़कर आज का कलेक्शन

महंगाई को जोड़कर आज का कलेक्शन8 / 9

अगर आज की महंगाई को जोड़कर शोले के कलेक्शन को देखा जाए तो अनुमान ₹3,000 करोड़ से ₹3,200 करोड़ के बीच लगाया जाता है. यह काफी बड़ा नंबर है. इस कमाई के आस पास भी धुरंधर और धुरंधर 2 नहीं है.

विज्ञापन

धुरंधर 2 की रिलीज डेट

 धुरंधर 2 की रिलीज डेट9 / 9

बता दें कि धुरंधर 2, कल यानी 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है. इसकी प्री टिकट्स और प्री रिलीज ने फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की है. लेकिन यह देखने वाली बात होगी कि धुरंधर और धुरंधर 2 मिलकर भी क्या शोले के रिकॉर्ड को ब्रेक कर पाते हैं या नहीं. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन