अगर 70s में बनती ‘धुरंधर’ तो ये होती स्टारकास्ट, जानिए कौन बनता हीरो और किसे मिलता विलेन रोल

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का एआई वर्जन बनाया गया है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर दिवंगत धर्मेंद्र को दिखाया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

dhurandhar ai
1 / 10

दरअसल इस Ai वीडियो में दिखाया गया है कि अगर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' 70 के दशक में बनती तो फिल्म के सितारे कौन-कौन होते हैं. एआई कास्ट को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.

विज्ञापन

प्रेम नाथ बने जमील जमाली

प्रेम नाथ बने जमील जमाली2 / 10

'धुरंधर' के Ai वर्जन में प्रेम नाथ को जमील जमाली के किरदार में दिखाया गया है, जिसे देखकर लग रहा है कि 'धुरंधर' 70s में बनती, तो जमील जमाली के किरदार में प्रेम नाथ ही नजर आते. इस रोल में उनका लुक काफी दमदार लग रहा है. फिल्म 'धुरंधर' में जमील जमाली का किरदार राकेश बेदी ने निभाया था.

विज्ञापन

उजैर बलोच बने शत्रुघ्न सिन्हा

उजैर बलोच बने शत्रुघ्न सिन्हा3 / 10

'धुरंधर' फिल्म में उजैर बलोच का किरदार दानिश पंडोर ने निभाया था. लेकिन 'धुरंधर' के एआई वर्जन में उजैर बलोच के किरदार में शत्रुघ्न सिन्हा नजर आ रहे हैं, जो देखने काफी शानदार लग रहे हैं. ऐसा लग रहा है, जैसे ये किरदार उनके लिए ही बना है.

अजय सान्याल बने संजीव कुमार

अजय सान्याल बने संजीव कुमार4 / 10

आपको बता दें कि 70 के दशक में 'धुरंधर' बनती, तो इस मूवी में अजय सान्याल का किरदार संजीव कुमार ही करते हुए नजर आते. दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि 'धुरंधर' के Ai वर्जन में अजय सान्याल के किरदार में संजीव कुमार का लुक काफी शानदार लग रहा है.

विज्ञापन

मेजर इकबाल बने कबीर बेदी

मेजर इकबाल बने कबीर बेदी5 / 10

'धुरंधर' के एआई वर्जन ने कबीर बेदी को मेजर इकबाल का रोल दिया है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है. मानो यह किरदार सिर्फ कबीर बेदी के लिए ही बना है. हालांकि, फिल्म में मेजर इकबाल का रोल अर्जुन रामपाल ने निभाया है.

अमजद खान बने एसपी चौधरी असलम

अमजद खान बने एसपी चौधरी असलम6 / 10

वहीं अमजद खान को एसपी चौधरी असलम के किरदार में दिखाया है, जो काफी शानदार लग रहा है. लेकिन फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में SP चौधरी असलम का रोल संजय दत्त ने बखूबी निभाया है.

विज्ञापन

धर्मेंद्र बने रहमान डकैत

धर्मेंद्र बने रहमान डकैत7 / 10

'धुरंधर' फिल्म के Ai वर्जन में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को रहमान डकैत के किरदार में दिखाया गया है.  अगर 70 के दशक में फिल्म 'धुरंधर' बनती, तो रहमान डकैत के किरदार में धर्मेंद्र सबसे बेहतर एक्टर होते. लेकिन फिल्म में रहमान डकैत को किदार अक्षय खन्ना ने निभाया है.

हेमा मालिनी बनी उल्फत

हेमा मालिनी बनी उल्फत8 / 10

वहीं फिल्म 'धुरंधर' के एआई वर्जन में हेमा मालिनी को उल्फत के किरदार में दिखाया गया है. लेकिन फिल्म में अभिनेत्री सौम्या टंडन ने उल्फत निभाया था.

विज्ञापन

यालिना जामाली बनी प्रवीण बेबी

यालिना जामाली बनी प्रवीण बेबी9 / 10

70 के दशक में 'धुरंधर' बनती, तो Ai ने यालिना जामाली के किरदार में प्रवीण बेबी को दिखाया है. जिसे देखकर फैंस जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं. फिल्म 'धुरंधर' में यालिना जामाली का किरदार जेनेलिया डिसूजा ने निभाया है.

हमजा अली मजारी बने विनोद खन्ना

हमजा अली मजारी बने विनोद खन्ना10 / 10

Ai के मुताबिक अगर 'धुरंधर' फिल्म 70 के दशक में बनती, तो हमजा अली मजारी के किरदार में विनोद खन्ना नजर आते, जिनका लुक देखने में काफी दमदार लग रहा है. फिल्म में हमजा अली मजारी का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन