Dhurandhar 3 रिलीज होगी या नहीं? 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में इस राज से भी हटा पर्दा
Dhurandhar 3 Update: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. रणवीर सिंह से लेकर राकेश बेदी तक की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं अब 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 3' की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. फैंस जानने चाहते हैं कि क्या 'धुरंधर 3' रिलीज होगी या नहीं? इस राज से भी पर्दा 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में हट जाता है.

'धुरंधर 2' की पहले ही हो गई थी घोषणा
2 / 8'धुरंधर' के रिलीज होने के बाद ही क्लाइमैक्स में आदित्य धर ने 'धुरंधर: द रिवेंज' की घोषणा कर दी थी. इसके बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब 19 मार्च 2026 को फाइनली 'धुरंधर 2' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
3 / 8'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 236.63 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर अपना नाम बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में दर्ज कर लिया है. रणवीर सिंह भी अपनी इस फिल्म ने बॉलीवुड के टॉप एक्टर बन गए हैं.
'धुरंधर 3' पर अपडेट
4 / 8वहीं 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद अब सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 3' के कयास लगने लगे हैं. तो आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' के बाद अब 'धुरंधर 3' नहीं बनेगी. आदित्य धर की 'धुरंधर' सीरीज अब खत्म हो गई है और इस फिल्म का तीसरा पार्ट नहीं बनेगा.
'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में खुला राज
5 / 8'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में 'धुरंधर 3' को लेकर कोई भी हिंट नहीं दी गई है. वहीं क्लाइमैक्स में हमजा अली मजारी बनकर रणवीर सिंह ने मेजर इकबाल और चौधरी असलम जैसे सभी पाकिस्तानी आतंकियों का खात्मा कर दिया और जिस मिशन के लिए उन्हें पाकिस्तान भेजा गया था वो भी पूरा कर लिया.
'धुरंधर 2' में हमजा ने पूरा किया मिशन
6 / 8क्लाइमैक्स में मिशन पूरा करके हमजा अली मजारी वापस हिंदुस्तान भी लौट आते हैं. वहीं इससे तय है कि अब 'धुरंधर 3' नहीं बनेगी. 'धुरंधर' में जितने भी लूपहोल्स ऑडियंस को देखने को मिले थे वो 'धुरंधर 2' में खत्म कर दिए गए हैं.
आदित्य धर ने नहीं दी 'धुरंधर 3' की हिंट
7 / 8आदित्य धर ने भी 'धुरंधर 3' पर कुछ भी हिंट नहीं दी है. वहीं 'धुरंधर 3' को लेकर सोशल मीडिया पर जो चर्चाएं बनी हुई हैं वो भी गलत हैं. 'धुरंधर द रिवेंज' देखकर आपको खुद ही पता चल जाएगा कि अब 'धुरंधर 3' में दिखाने लायक कुछ बचा ही नहीं है.
'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट
8 / 8वहीं बता दें 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.