6 एकड़ में सेट, 2 देश और 8 लोकेशन, ऐसे शूट हुई थी आदित्य धर की Dhurandhar, लुधियाना में शूट हुआ था क्लाइमैक्स सीन

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज होते ही छा गई है. सोशल मीडिया पर फिल्म के हर सीन की जमकर तारीफ की जा रही है. मूवी के सेट से लेकर एक्टिंग तक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में आपको फिल्म की शूटिंग से जुड़े रोचक फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं.

Dhurandhar 2 Shooting
1 / 8
Dhurandhar 2 Shooting

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है और बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया. फिल्म के दोनों पार्ट ने धुआंधार कमाई की. अब सीक्वल की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं. आदित्य धर ने अपनी फिल्म में जो पाकिस्तान दिखाया है उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. हालांकि, फिल्म को पाक में शूट नहीं किया गया है.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' की कहानी

'धुरंधर 2' की कहानी2 / 8

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की कहानी की काफी चर्चा हो रही है. डायरेक्टर ने अपनी फिल्म में दिखाया है कि कैसे एक इंडियन एजेंट, पाकिस्तान में घुसकर वहां के गैंग्स और आतंकियों के नापाक इरादों का खात्मा कर देता है. (Photo- Screenscrab)

विज्ञापन

पाकिस्तान के कराची में स्थित ल्यारी है कहानी

पाकिस्तान के कराची में स्थित ल्यारी है कहानी3 / 8

फिल्म में पाकिस्तान के कराची में स्थित ल्यारी के शहर को दिखाया गया है. ल्यारी वो जगह है जहां पर एक वक्त पर जबरदस्त गैंगवॉर हुआ करती थी. पठान वर्सेज बलोच में जबरदस्त लड़ाई हुई थी. फिल्म में जिस तरह से ल्यारी को दिखाया गया है, उसे देख सबको लगा कि फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में हुई है. (Photo- Screenscrab)

पाकिस्ता में नहीं शूट हुई फिल्म

पाकिस्ता में नहीं शूट हुई फिल्म4 / 8

मगर फिल्म 'धुरंधर 2' की सच्चाई सिर्फ यही है कि पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में इसे शूट नहीं किया गया है. आदित्य धर ने अपने जबरदस्त रिसर्च और फैक्ट्स से टीम के साथ एक शानदार ल्यारी का सेट खड़ा किया था. (Photo- Screenscrab)

विज्ञापन

बैंकॉक में 6 एकड़ में फैला था सेट

बैंकॉक में 6 एकड़ में फैला था सेट5 / 8

डायरेक्टर ने अपनी फिल्म की शूटिंग इंडिया और थाइलैंड में की है. थाईलैंड के बैंकॉक में मेकर्स ने ल्यारी का सेट बनाया था, जो 6 एकड़ में फैला था. इसको इस तरह से बनाया गया था, जहां पर गलियां और दुकानें ऐसी थीं जैसे असलियत में हो. ल्यारी के सेट को न्यूजपेपर कटिंग्स की मदद से भी खड़ा किया गया. (Photo- Screenscrab)

इंडिया के अलग-अलग लोकेशन्स में हुई शूटिंग

इंडिया के अलग-अलग लोकेशन्स में हुई शूटिंग6 / 8

'धुरंधर 2' की शूटिंग इंडिया के अलग-अलग लोकेशन्स में की गई है. ज्यादातर शूटिंग मुंबई के अलग-अलग स्टूडियोज में हुई. जहां कई सारे स्पाई सीक्वेंसेज, चेंजिंग सीन्स शूट किए गए. वहीं, रहमान डकैत के पकड़ने वाला सीन, जिस ब्रिज पर शूट किया गया था वो मुंबई के डोंबिवली में शूट किया गया था. (Photo- Screenscrab)

विज्ञापन

सेट से लीक हुई थी फोटो

सेट से लीक हुई थी फोटो7 / 8

इसके साथ ही संजय दत्त और अर्जुम रामपाल का 'धुरंधर 2' के सेट से एक फोटो लीक हुई थी, जिसे साउथ मुंबई में शूट किया गया था. वहीं, संजय दत्त के भी कई सीन्स फुल एक्शन मोड में दिखे थे वो मुंबई में शूट किया गया. इसका क्लाइमैक्स सीक्वेंस पंजाब के लुधियाना में शूट हुआ था, जहां पर रातोंरात लोगों के घरों की छत पर पाकिस्तान के झंडे लगाए गए. (Photo- Screenscrab)

अमृतसर में भी हुई शूटिंग

अमृतसर में भी हुई शूटिंग8 / 8

वहीं, अमृतसर में भी कई सीन्स को शूट किए गए थे. चंडीगढ़ के फेमस सेक्टर 17 अंडरपास में भी 'धुरंधर' का एक चेज सीक्वेंस शूट किया गया था. ये सीन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था. अक्षय खन्ना का बलोच कैंप की मीटिंग वाला सीन लेह और लद्दाख में शूट किया गया था. इसकी थोड़ी सी शूटिंग भी कसौली के 'द लॉरेंस स्कूल' में भी की गई है. (Photo- Screenscrab)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन