रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 देखने को मजबूर करेंगे ये 5 कारण, प्री रिलीज शो में दिखेगी हौंसला, ईंधन और बदले की कहानी

Dhurandhar 2 Release Date: सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शोज आज यानी 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू हो रहे हैं. इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं फिल्म की कहानी इतनी ज्यादा एक्साइटेड है कि इसने ऑडियंस को भी फिल्म देखने को मजबूर कर दिया है. चलिए आज हम आपको फिल्म के उन 5 कारणों को बताने जा रहे हैं जो आपको फिल्म देखने के लिए मजबूर करेंगे.

dhurandhar 2
1 / 6

विज्ञापन

जसकीरत सिंह रांगी और हमजा की कहानी

जसकीरत सिंह रांगी और हमजा की कहानी2 / 6

'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी बनकर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. ये किरदार रणवीर सिंह के करियर का सबसे ज्यादा चर्चित किरदारों में से एक बन गया है. वहीं अब 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की हमजा बनने से पहले की कहानी दिखाई जाएगी. जब उनका नाम जसकीरत सिंह रांगी होता है. उन्हें भारतीय जासूस बनाने की फुल ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके बाद जसकीरत रांगी हमजा अली बनकर पाकिस्तान के ल्यारी में कब्जा जमाने जाते हैं.

विज्ञापन

बैकग्राउंड म्यूजिक

बैकग्राउंड म्यूजिक3 / 6

'धुरंधर' में भी फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक ही फिल्म की जान थी. वहीं इस बार भी फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक ने ही तहलका मचाया हुआ है. हाल ही में फिल्म का 'आरी-आरी' गाना रिलीज किया गया, जिसके बोल पंजाबी में हैं और इसमें नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), खान साहब, जैस्मीन सैंडलस, सुधीर यदुवंशी और शाश्वत सचदेव ने अपनी आवाज दी है. वहीं इस गाने का रैप रेबल और टोकन ने लिखा और गाया है.

यालीना का अहम किरदार

यालीना का अहम किरदार4 / 6

'धुरंधर 2' के ट्रेलर में यालीना बनीं सारा अर्जुन की एक धांसू झलक दिखाई गई, जिसमें वो हाथों में बंदूक पकड़े खड़ी हैं. इससे पता चल रहा है कि शायद यालीना को हमजा की रियल कहानी पता चल जाती है और वो उस पर ही बंदूक तानती हैं. अब इस सीन ने भी ऑडियंस की एक्साइटमेंट को और तेज कर दिया है. इससे ये तो तय है कि यालीना का भी इस बार धमाकेदार रोल होने वाला है.

विज्ञापन

फिल्म के धमाकेदार डायलॉग्स

फिल्म के धमाकेदार डायलॉग्स5 / 6

'धुरंधर 2' को देखने को मजबूर करने के पीछे एक बड़ा कारण फिल्म के डायलॉग्स भी हैं. फिल्म के ट्रेलर में ही डायलॉग्स की कुछ झलक ने ऑडियंस को एंटरटेन करने पर मजबूर कर दिया. इसमें 'रो क्यों रहा है लाले, जहां दर्द है वहां मर्द है' और 'हिंदुस्तानी काफिर का सिर काटकर मुशर्रफ के दस्तरखान पर रखा था मेजर इकबाल ने, खुदा कसम अब एक और हिंदुस्तानी सिर काटकर मुरीफ के मीनार से लटकाउंगा' जैसे डायलॉग्स शामिल हैं.

अजय सान्याल और चौधरी असलम का आमना-सामना

अजय सान्याल और चौधरी असलम का आमना-सामना6 / 6

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया है जिसमें अजय सान्याल ने चौधरी असलम को बंदी बनाकर बैठाया हुआ है. इस सीन ने भी ऑडियंस की बेकरारी को और बढ़ा दिया है. इसे देखकर लग रहा है कि इस फिल्म में सभी पाकिस्तानी विलेन्स का खात्मा होता दिखाई देगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन