Dhurandhar 2 के सामने चट्टान बने खड़े ये 2 रिकॉर्ड, कमाई में भी आई तगड़ी गिरावट

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रज के कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का टाइम हो चुका है, लेकिन इसका कलेक्शन जारी है. हालांकि, इस फिल्म के सामने दो रिकॉर्ड ऐसे भी हैं, जो चट्टान की तरह खड़े हैं. अब सवाल ये है कि क्या फिल्म इन दोनों रिकॉर्ड्स को तोड़ पाएगी या नहीं?

Dhurandhar 2
1 / 7
Dhurandhar 2. image credit- social media

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 22 / 7

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 36 दिन हो गए हैं. फिल्म लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है, लेकिन फिर भी दो फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम नजर आ रही है.

विज्ञापन

दो बड़े रिकॉर्ड

दो बड़े रिकॉर्ड3 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए भले ही 36 दिन हो गए हैं, लेकिन इसने एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. हालांकि, अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसकी वजह है फिल्म के लिए ये दोनों रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल लग रहा है.

36वें दिन की कमाई

36वें दिन की कमाई4 / 7

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'धुरंधर 2' ने अपनी रिलीज के 36वें दिन 78 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई अब करोड़ों से लाखों पर आ गई है. बता दें कि फिल्म की ये कमाई शाम 7 बजे तक की है.

विज्ञापन

इंडियन नेट कलेक्शन

इंडियन नेट कलेक्शन5 / 7

'धुरंधर 2' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक नेट 1121.87 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म का ग्रास कलेक्शन 1342.82 करोड़ रुपये हो गया है.

ओवरसीज कमाई

ओवरसीज कमाई6 / 7

sacnilk.com की मानें तो, 'धुरंधर' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 1764.15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और इसकी ओवरसीज कमाई 422.25 करोड़ रुपये हो गई है.

विज्ञापन

दो रिकॉर्ड्स

दो रिकॉर्ड्स7 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सवाल है कि क्या ये भारत की सबसे कमाऊ फिल्म बन पाएगी? पहले नंबर पर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' है, जिसने देश में नेट 1234.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. 'धुरंधर 2' का नेट कलेक्शन 1121.87 करोड़ रुपये है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो पहले नंबर पर आमिर खान की दंगल (2070.3 करोड़ रुपये) और दूसरे नंबर पर प्रभास की बाहुबली 2 (1788.06 करोड़) है. 'धुरंधर 2' का कलेक्शन 1764.15 करोड़ रुपये है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये रिकॉर्ड टूटेंगे या नहीं.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन