Aditya Dhar Peak Detailing: धुरंधर 2 में रणवीर सिंह 'हमजा अली मजारी' का पासपोर्ट हुआ लीक, 26/11 आतंकवादी हमलों से मिला सीधा कनेक्शन

Dhurandhar 2 Peak Detailing Shots: धुरंधर 2 में जितनी फिल्म की कहानी और डायरेक्शन को लेकर तारीफ हो रही है. उससे ज्यादा आदित्य धर की पीक डिटेलिंग सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में फिल्म में दिखाया गया हमजा का पार्सपोर्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसके तार सीधे 26/11 आतंकवादी हमलों से जुड़े हुए हैं.

dhurandhar 2 ranveer singh passport
1 / 8
dhurandhar 2 ranveer singh passport

विज्ञापन

धुरंधर 2 फिल्म की सफलता

धुरंधर 2 फिल्म की सफलता2 / 8

सिनेमाघरों में धुरंधर 2 रिलीज हो चुकी है, जिसके लिए लोग दीवानों की तरह थिएटर्स में हैं. हर कोई फिल्म देखने जा रहा है. फिल्म की कहानी, एक्टिंग, गाने से लेकर सबकुछ बहुत पसंद किया जा रहा है. लेकिन साथ ही आदित्य धर ने अपना एलिमेंट फिल्म के अंदर छोड़ दिया, जो दर्शक पहचान पा रहे हैं.

विज्ञापन

आदित्य धर की पीक डिटेलिंग

आदित्य धर की पीक डिटेलिंग3 / 8

आदित्य धर ने धुरंधर और धुरंधर 2 को बड़े प्लानिंग के साथ बनाया है. हर एक सीन और एक्शन के पीछे खास वजहें छुपी हैं, जो फैंस ढूंढ निकाल रहे हैं. सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 की वाहवाही के साथ साथ आदित्य धर की पीक डिटेलिंग भी काफी वायरल हो रही है.

हमजा अली मजारी का पासपोर्ट

हमजा अली मजारी का पासपोर्ट4 / 8

फिल्म में छोटी-छोटी डिटेल्स इतनी गहरी हैं कि दर्शक बार-बार सोशल मीडिया पर उन्हें शेयर कर रहे हैं. अब एक नई बात वायरल हो रही है जो हैं हमजा अली मजारी के पासपोर्ट की डिटेल्स. इसमें जन्म तिथि ऐसी है जो सीधे 26/11 मुंबई हमलों से जुड़ती है.

विज्ञापन

पासपोर्ट की डिटेल क्या है?

पासपोर्ट की डिटेल क्या है?5 / 8

फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी है. एक सीन में उनका पासपोर्ट दिखता है. इसमें जन्म तिथि (DOB) 26 नवंबर 1979 लिखी है यानी 26/11. 2008 में 26 नवंबर को मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था. जिसमें 166 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे. फैंस ने इस डेट को देखते ही कहा कि ये कोई संयोग नहीं है. ये आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' है.

फैंस का रिएक्शन

फैंस का रिएक्शन6 / 8

आदित्य धर पहले 'उरी' फिल्म से मशहूर हुए थे. वे कहानी में छोटी-छोटी बातें छुपाते हैं जो बाद में दर्शकों को एहसास कराती हैं. धुरंधर 2 में भी उन्होंने ऐसा ही किया है. हमजा का किरदार एक भारतीय जासूस है जो पाकिस्तान में घुसपैठ करता है. उसका असली नाम जसकीरत सिंह रंगी है.

विज्ञापन

फिल्म की गहराई को बढ़ाया

फिल्म की गहराई को बढ़ाया7 / 8

पासपोर्ट में 26/11 डेट दिखाकर डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म को 2008 के हमलों से जोड़ा है. फैंस सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि "पीक डिटेलिंग बाय आदित्य धर". कई लोगों ने पासपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और कहा कि ये डिटेल फिल्म को और गहरा बनाती है.

फिल्म की कहानी और कनेक्शन

फिल्म की कहानी और कनेक्शन8 / 8

धुरंधर 2 की कहानी में हमजा ISI और आतंकी नेटवर्क में घुसता है. वह बदला लेता है. फिल्म का क्लाइमेक्स बहुत इमोशनल है. रणवीर सिंह ने दो किरदार निभाए हैं, एक पंजाबी लड़का और एक पाकिस्तानी नाम वाला जासूस. पासपोर्ट की ये डिटेल बताती है कि हमजा का मिशन 26/11 जैसे हमलों का बदला लेना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन