Dhurandhar 2 के 9 छोटे चेहरे, जिन्हें आदित्य धर की फिल्म ने बनाया रातोंरात स्टार, जानिए असली चेहरे और नाम

Dhurandhar 2 Movie 9 Side Characters: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की क्लिप्स काफी वायरल हो रही है. लीड एक्टर्स के साथ-साथ फिल्म के साइड एक्टर्स ने भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. आदित्य धुर की फिल्म ने इन एक्टर्स को भी रातोंरात स्टार बना दिया है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

dhurandhar 2 side characters
1 / 10

विज्ञापन

अश्विन धर

अश्विन धर2 / 10

'धुरंधर 2' में अरशद पप्पू का किरदार फैंस को काफी पसंद आया. इस किरदार को अश्विन धर ने निभाया. आदित्य धर की इस फिल्म से पहले अश्विन धर सीरीज और फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. वहीं अश्विन धर ने 'पद्मावत' में उलूघ खान का भी किरदार निभाया था.

विज्ञापन

दानिश इकबाल

दानिश इकबाल3 / 10

'धुरंधर 2' का बड़े साहब वाले किरदार की काफी हाइप देखने को मिली. इस किरदार को दानिश इकबाल ने बखूबी निभाया. फैंस ने भी दानिश की एक्टिंग को काफी पसंद किया. बता दें दानिश इससे पहले 'महारानी 2' और 'डिस्पैच' जैसी सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

उदयबीर संधु

उदयबीर संधु4 / 10

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' में जसकीरत सिंह रंगी के दोस्त का किरदार पिंडा भी काफी फेमस हुआ. इस किरदार को उदयबीर संधु ने निभाया. वहीं उदयबीर संधु इस फिल्म के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. बता दें उदयबीर अक्षय कुमार की 'गोल्ड' मूवी में भी नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन

बिमल ओबरॉय

बिमल ओबरॉय5 / 10

'धुरंधर 2' शिरानी बलोच का किरदार भी ऑडियंस के दिलों और दिमाग पर छप गया. ये किरदार 'धुरंधर' में भी देखने को मिल चुका है. वहीं बता दें इस किरदार को बिमल ओबरॉय ने निभाया है. इससे पहले बिमल ओबरॉय 'पीके' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

मुस्तफा अहमद

मुस्तफा अहमद6 / 10

रिजवान का किरदार भी 'धुरंधर 2' में ऑडियंस को काफी पसंद आया. इस किरदार को मुस्तफा अहमद ने बखूबी निभाया. मुस्तफा फिटनेस ट्रेनर भी रह चुके हैं. एक्टर ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह जैसे कई सितारों को फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं.

विज्ञापन

आदित्य उप्पल

आदित्य उप्पल7 / 10

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में पाकिस्तानी पुलिस अफसर ओमार शाहिद हामिद का किरदार काफी चर्चाओं में रहा. इस किरदार को आदित्य उप्पल ने निभाया. आदित्य उप्पल का किरदार फिल्म में अलग ही ट्विस्ट लेकर आया.

दानिश पंडोर

दानिश पंडोर 8 / 10

'धुरंधर 2' में उजैर बलोच का किरदार निभाने वाले दानिश पंडोर ने भी खूब वाहवाही बटोरी. दानिश पंडोर अपने करिदार से 'धुरंधर' में भी फैंस को एंटरटेन कर चुके हैं. अब 'धुरंधर 2' के बाद दानिश पंडोर के सोशल मीडिया पर काफी मीम्स फेमस हो रहे हैं.

विज्ञापन

सुविंदर विकी

सुविंदर विकी9 / 10

मेजर इकबाल के पिता ब्रिगेडियर जहांगीर का किरदार भी फिल्म में काफी पसंद किया गया. इस किरदार को सुविंदर विक्की ने निभाया. इस फिल्म से पहले सुविंदर विकी 'पाताल लोक', 'उड़ता पंजाब' और 'कोहरा' जैसी सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

हीरव मेहता

हीरव मेहता10 / 10

शिरानी बलोच की गैंग के एक सदस्य का रोल भी फैंस को काफी पसंद आया. ये किरदार चौधरी असलम की मौत का जिम्मेदार होता है. वहीं इस किरदार को हीरव मेहता ने निभाया है. बता दें जब गाड़ी वाला सीन स्क्रीन पर आया, तब ऑडियंस ने खूब हूटिंग की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन