'धुरंधर 2' के साथ ये 4 फिल्में भी सिनेमाघरों में हो रहीं रिलीज, 'पावर स्टार' की मूवी भी लिस्ट में शामिल

Dhurandhar 2 Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. हाल ही में फिल्म के पेड-प्रीव्यू शो हुए, जिसे देखकर फैंस अब फिल्म की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं. वहीं 'धुरंधर 2' के साथ आज यानी 19 मार्च को और भी फिल्में थिएटर्स में दस्तक देने जा रही हैं. चलिए इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

dhurandhar 2 release date
1 / 6

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 22 / 6

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर काफी बज बना हुआ है. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, अब फाइनली फिल्म दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

उस्ताद भगत सिंह

उस्ताद भगत सिंह3 / 6

पावर स्टार पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' भी आज ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म में श्रीलीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, आशुतोष राणा, नवाब शाह, बीएस अविनाश और गौतमी लीड रोल में हैं.

लव मॉकटेल 3

लव मॉकटेल 34 / 6

डार्लिंग कृष्णा के डायरेक्शन में बनी 'लव मॉकटेल 3' भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मिलाना नागराज, अमृता अयंगर, राचेल डेविड, अभिलाष दलपति और संवृथा लीड रोल में नजर आए हैं. ये एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है.

विज्ञापन

यूथ

यूथ5 / 6

ये तमिल की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी आज ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को केन करुणास ने लिखा और डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में सूरज वेंजारामूडु और अनिशमा अनिलकुमार लीड रोल में हैं. इनके साथ-साथ फिल्म में प्रियांशी यादव, देवदर्शनी और मीनाक्षी दिनेश भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

आदु 3: वन लास्ट राइड-भाग 1

आदु 3: वन लास्ट राइड-भाग 16 / 6

मयालम की ये कॉमेडी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. मिधुन मैनुअल थॉमस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जयसूर्या, सैजू कुरुप, विनायकन, रेन्जी पणिक्कर, विजय बाबू, सनी वेन, धर्मजन बोलगट्टी, भगत मैनुएल, इंद्रांस, सुधि कोप्पा, बिजुकुट्टन और हरिकृष्णन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन