Dhurandhar 2 के वो 8 सीन्स, जिन्हें देख सीटियों से गूंज उठा थिएटर; एक में तो लगे जय हिंद के नारे

Dhurandhar 2 Movie 8 Scenes: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब फाइनली खत्म हो गया है. फिल्म में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स दिखाए गए, जिन्हें देख पूरा थिएटर सीटियों से गूंज उठा. मूवी के हर एक्टर की एक्टिंग की तारीफ सोशल मीडिया पर की जा रही है. वहीं हर कोई फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं किन-किन सीन्स पर सीटियां और तालियां गूंज उठी.

dhurandhar 2 superhit scenes
1 / 9

विज्ञापन

जसकीरत सिंह रंगी का बदला

जसकीरत सिंह रंगी का बदला2 / 9

रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2' में जसकीरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी का रोल बखूबी निभाया है. फिल्म की शुरुआत जसकीरत सिंह रंगी से ही शुरू होती है जो अपने पिता और अपनी बहन की मौत का बदला MLA से लेता है. इसके बाद ही जसकीरत सिंह रंगी के अंदर बदले की आग सुलग जाती है. इस सीन में जसकीरत अपने हाथों में AK47 लेकर MLA का पूरा खानदान खत्म कर देते हैं. फिल्म के इस सीन पर खूब सीटियां और तालियां बजीं.

विज्ञापन

किंग ऑफ कराची बनने का सफर

किंग ऑफ कराची बनने का सफर3 / 9

रहमान डकैत के मरने के बाद पाकिस्तान के ल्यारी का किंग हमजा अली मजारी बन जाता है. वहीं अपने ससुर जमील जमाली की पॉलिटिकल मदद लेने के बाद हमजा ल्यारी के साथ-साथ कराची का किंग बन जाता है और काफी पावरफुल हो जाता है. इस सीन को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया और ऑडियंस इस सीन पर हूटिंग करने से खुद को रोक ही नहीं पाई.

कंधार हाईजैक आरोपी की मौत

कंधार हाईजैक आरोपी की मौत4 / 9

आईसी 814: कंधार हाईजैक का मुख्य आतंकी की मौत पर थिएटर में सबसे ज्यादा तालियां और सीटियां बजी. दरअसल इस सीन में जब हमजा आरोपी को मारने जाता है तो वो अजय सान्याल बने आर माधवन को वीडियो कॉल करता है. इसके बाद आर माधवन उस आरोपी से देश की बेइज्जती का बदला लेते हुए उसके मुंह से भारत माता की जय बुलवा देता है. जिसके बाद पूरे थिएटर में जय हिंद के नारे गूंजने लगते हैं. इस सीन को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

विज्ञापन

चौधरी असलम की हत्या

चौधरी असलम की हत्या5 / 9

चौधरी असलम की मौत का सीन भी काफी धमाकेदार लगा. दरअसल इस सीन के दौरान हमजा चौधरी असलम को मारने का प्लान बनाता है, लेकिन चौधरी असलम को इस बारे में पता चल जाता है. इसके बाद कुछ ऐसा होता है कि हमजा अपना प्लान ही बदल देता है और चौधरी असलम की सड़क धमाके में जान चली जाती है. इस सीन में आपको काफी सस्पेंस भी देखने को मिलेगा. बता दें चौधरी असलम का किरदार संजय दत्त ने निभाया है.

शेर-ए-बलूच हमजा अली मजारी

शेर-ए-बलूच हमजा अली मजारी6 / 9

हमजा अली मजारी किंग ऑफ कराची बनने के बाद शेर-ए-बलूच भी बन जाता है. वहीं रहमान डकैत की तरह ही हमजा की भी बलूच में धमाकेदार एंट्री होती है. ये सीन भी ऑडियंस को काफी पसंद आया. वहीं इस दौरान बैकग्राउंड में अरेबियन गाना DIDI गाना चलता है जो आपको झूमने पर मजबूर कर देता है.

विज्ञापन

पाकिस्तानी आतंकियों का खात्मा

पाकिस्तानी आतंकियों का खात्मा7 / 9

फिल्म का ये सीन भी काफी मजेदार है. इस सीन से पहले अजय सान्याल हमजा को पाकिस्तान में फ्री हैंड दे देते हैं. जिसके बाद हमजा और पाकिस्तान में रह रहे भारतीय एजेंट्स कई पाकिस्तानी आतंकियों का खात्मा कर देते हैं. जब भी किसी आतंकी की हत्या की जाती है, तब-तब थिएटर में सीटियों की आवाज सुनाई दी गई. इसी दौरान यामी गौतम का भी कैमियो देखने को मिलता है जो एक और बड़े आतंकी को मारने के लिए अस्पताल में नर्स के गेटअप लेकर जाती हैं.

मेजर इकबाल-हमजा के एक्शन सीन

मेजर इकबाल-हमजा के एक्शन सीन8 / 9

'धुरंधर 2' का बेस्ट सीन वो होता है जब हमजा अली मजारी मेजर इकबाल का खात्मा करता है. हमजा और मेजर इकबाल के बीच एक्शन सीन्स देखकर ऑडियंस को खूब मजा आया. वहीं इस दौरान एक बड़ा धमाका भी स्क्रीन पर देखने को मिलता है जिसके बाद ऑडियंस का मुंह भी खुला रह जाता है. ये फिल्म के बेस्ट सीन्स में से एक होता है.

विज्ञापन

राकेश बेदी असली 'धुरंधर'

राकेश बेदी असली 'धुरंधर'9 / 9

'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में हर कोई अपना माथा पकड़ लेता है और सीटियां बजाना शुरू कर देता है. दरअसल ये फिल्म का बेस्ट सीन होता है. दअरसल इस दौरान हमजा अली उस हिंदुस्तानी जासूस से मिलता है जो पिछले 45 साल से पाकिस्तान में रह रहा होता है और भारत को एक-एक खबर देता है. वहीं ये जासूस कोई और नहीं बल्कि हमजा का ससुर जमाल जमाली ही होता है. इस सीन को देखने के बाद थिएटर में हर कोई आदित्य धर की तारीफ करता नहीं थका.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन