Dhurandhar 2 से लेकर Kartavya तक... Netflix, Jiohotstar, Prime पर इस वीक देख डालिए ये फिल्में-सीरीज

New OTT Releases This Week: ओटीटी पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में रिलीज होती रहती हैं. इस वीक भी ओटीटी पर मनोरंजन का जोरदार तड़का लगने वाला है. आइए जानते हैं कि इस वीक कौन-कौन-सी फिल्में रिलीज हो रही हैं?

New OTT Releases
1 / 7
New OTT Releases. image credit- social media

विज्ञापन

कर्तव्य

कर्तव्य2 / 7

सैफ अली खान एक दमदार एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म 'कर्तव्य' 15 मई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में झमली थाने के एसएचओ पवन मलिक की कहानी है, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उलझा हुआ है.

विज्ञापन

मार्टी लाइफ इज शॉर्ट

मार्टी लाइफ इज शॉर्ट3 / 7

लॉरेंस कासडन द्वारा निर्देशित फिल्म 'मार्टी, लाइफ इज शॉर्ट', कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की कहानी पर बेस्ड है. इस फिल्म में टेलीविजन, थिएटर और कॉमेडी में उनके करियर की पड़ताल को दिखाया गया है. इसे आप 12 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

एग्जाम

एग्जाम4 / 7

इसके अलावा सात एपिसोड की 'एग्जाम' वेब सीरीज भी 15 मई 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रही है. इस सीरीज में एक यंग लड़की की कहानी है, जो क्षेत्रीय लोक सेवा परीक्षा (आरपीएसई) प्रणाली के भीतर एक खतरनाक, उच्च जोखिम वाले पेपर लीक नेटवर्क का पर्दाफाश करती है.

विज्ञापन

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 25 / 7

रणदीप हुड्डा की क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' भी इस लिस्ट में शामिल है. सीरीज के दूसरे सीजन में शेख नामक एक गिरोह के सरगना द्वारा संचालित विशाल हथियार गिरोह से निपटने के दौरान अविनाश की लाइफ को दिखाया गया है. इसे आप 15 मई से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.  

धुरंधर 2

धुरंधर 26 / 7

लिस्ट में अगला नाम रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का है. ये फिल्म 15 मई को ओटीटी पर रिलीज हो रही है, लेकिन अभी इसका ऐलान नहीं हुआ है कि ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है. हालांकि, चर्चा है कि फिल्म जियोहॉस्टार पर आ सकती है, लेकिन कंफर्म नहीं है.

विज्ञापन

द क्रैश

द क्रैश7 / 7

अगर आपको भी क्राइम देखना पसंद है, तो गैरेथ जॉनसन द्वारा निर्देशित यह क्राइम डॉक्यूमेंट्री 2023 के मैकेन्ज़ी शिरिला मामले की पड़ताल करती है. इसमें एक घातक, तेज़ रफ़्तार कार दुर्घटना की जांच को दिखाया गया है, जिसमें दो लोगों की मौत होगई थी और ये भी दिखाया है कि क्या ये एक दुर्घटना थी या जानबूझकर की गई हत्या. इसे आप 15 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन