Dhurandhar 2 बनी GenZ की Sholay! सदियों तक याद रहेगी आदित्य धर-रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर जोड़ी

Dhurandhar 2 GenZ Sholay: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं जो ऑडियंस के दिलों में छा जाती हैं. इन फिल्मों की कहानी सदियों तक फैंस के मन में बस जाती हैं. 1975 में आई अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की 'शोले' भी इन फिल्मों में शामिल है. वहीं हाल ही में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' को भी 'शोले' से कंपेयर किया जा रहा है. इस फिल्म को GenZ की 'शोले' बताया जा रहा है.

dhurandhar 2 sholay (4)
1 / 8

विज्ञापन

'धुरंधर 2' का क्रेज छाया

'धुरंधर 2' का क्रेज छाया2 / 8

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का क्रेज रिलीज से पहले ही देखने को मिल रहा था. वहीं जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर आंधी लेकर आ गई. 'धुरंधर 2' ने 2 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 226.27 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है.

विज्ञापन

'शोले' आज भी है आइकॉनिक

'शोले' आज भी है आइकॉनिक3 / 8

साल 1975 में आई 'शोले' ने बॉक्स ऑफिस पर 30-35 करोड़ की कमाई कर बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपना नाम पहले ही शामिल कर दिया था. 51 साल पहले आई ये फिल्म आज भी ऑडियंस की फेवरेट है.

'धुरंधर 2' बनी GenZ की 'शोले'

'धुरंधर 2' बनी GenZ की 'शोले'4 / 8

वहीं अब 'शोले' के ही नक्शेकदम पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' भी चल पड़ी है. इस फिल्म ने भी एक ट्रेंड सेट कर दिया है. सोशल मीडिया पर ये फिल्म छाई हुई है. वहीं इस फिल्म को GenZ के साथ-साथ पुरानी जेनरेशन भी पसंद कर रही है.

विज्ञापन

क्यों लोगों ने 'शोले' से किया कंपेयर?

क्यों लोगों ने 'शोले' से किया कंपेयर?5 / 8

'शोले' की तरह ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की कहानी को भी ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. वहीं इस फिल्म की एक खास बात ये है कि इस फिल्म में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स देखने को मिले, जिसे देखकर ऑडियंस के मुंह से सिर्फ और सिर्फ तारीफ ही निकली.

दोनों फिल्मों को एक तराजु में तोला

दोनों फिल्मों को एक तराजु में तोला6 / 8

'धुरंधर 2' और 'शोले' को एक ही तराजु में तोलने का एक ये भी कारण है कि दोनों ही फिल्मों को हर जनरेशन का प्यार मिला. वहीं इसकी स्टारकास्ट को भी सबसे बड़ा क्रेडिट जाता है. दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट ने कमाल की एक्टिंग कर फैंस का दिल जीता.

विज्ञापन

आदित्य धर-रणवीर सिंह की जोड़ी बनी यादगार

आदित्य धर-रणवीर सिंह की जोड़ी बनी यादगार7 / 8

'शोले' में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और रमेश सिप्पी की जोड़ी ने ब्लॉकबस्टर बन दिया था और इस जोड़ी को आज भी याद रखा जाता है. वहीं अब 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी आइकॉनिक बन गई. इस जोड़ी को सदियों तक याद रखा जाएगा.

'धुरंधर 2' का कलेक्शन

'धुरंधर 2' का कलेक्शन8 / 8

'धुरंधर 2' से पहले 'धुरंधर' ने भी बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ की कमाई की. ये फिल्म भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. वहीं अब 'धुरंधर 2' भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन