क्या चौथी बार सेंचुरी मारेगी Dhurandhar 2 या अब हो जाएगा खेल खत्म? Ranveer Singh की फिल्म के 6वें दिन की कमाई ने चौंकाया

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है और ये ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन फिल्म की 6वें दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली है.

Dhurandhar 2
1 / 6
Dhurandhar 2. image credit- social media

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 22 / 6

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की 6वें दिन की कमाई के लेटेस्ट आकंड़े आ गए हैं. इन आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म 6वें दिन 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाएगी. हालांकि, अभी फिल्म के फाइनल आंकड़े आने बाकी हैं और उसके बाद ही इसकी 6वें दिन की कमाई का पता लगेगा.

विज्ञापन

6वें दिन का कलेक्शन

6वें दिन का कलेक्शन3 / 6

Sacnilk के अनुसार, फिल्म 'धुरंधर 2' ने अपनी रिलीज के 6वें दिन यानी पहले मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 32.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसके बाकी दिनों के कलेक्शन से बेहद कम है.

रात तक कलेक्शन में होगा बदलाव

रात तक कलेक्शन में होगा बदलाव 4 / 6

बता दें कि अभी फिल्म की कमाई के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें रात तक बदलाव होगा. हालांकि, ये भी बड़ा सवाल है कि क्या फिल्म 6वें दिन की कमाई से बाकी दिनों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं.

विज्ञापन

तीन बार सेंचुरी

तीन बार सेंचुरी5 / 6

गौरतलब है कि रणवीर सिंह की ये फिल्म सिर्फ 6 दिन के कलेक्शन में तीन बार सेंचुरी बार चुकी है. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म चौथी बार भी सेंचुरी मारे, लेकिन देखने वाली बात होगी कि फिल्म ऐसा कर पाएगी या नहीं.

फिल्म की कमाई बढ़ेगी या गिरेगी?

फिल्म की कमाई बढ़ेगी या गिरेगी?6 / 6

फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 113.00 करोड़ रुपये और चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये कमाकर सेंचुरी मारी थी. देखने वाली बात ये भी होगी कि क्या फिल्म बाकी दिन के जितना कलेक्शन कर पाती है या कोई बड़ा रिकॉर्ड बनाती है या फिर इसकी कमाई में गिरावट आएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन