
1 / 8
Top IMDb Rating Movie: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी फिल्में होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं. ये फिल्में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना लेती हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि हाल ही में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' है.
फिल्म की पहले दिन की कमाई

2 / 8
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पेड प्रीव्यू शो की कमाई मिलाकर पहले ही दिन 236.63 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं इन आंकड़ों के हिसाब से ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में छाप डाले करोड़ों

3 / 8
2026 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं. वहीं इस फिल्म ने 2 दिनों में दुनियाभर में 331 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं अब ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई.
'धुरंधर 2' की आईएमडीबी रेटिंग

4 / 8
'धुरंधर 2' की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 8.8 आईएमडीबी रेटिंग मिली है. रणवीर सिंह के साथ-साथ इस फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.
'धुरंधर 2' ने तोड़ा बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड

5 / 8
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इनमें एसएस राजामौली की 'बाहुबली', 'आरआरआर' और 'बाहुबली 2' जैसी फिल्में भी शामिल हैं. इसके साथ-साथ 'धुरंधर 2' ने 'पठान', 'जवान' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों को भी धूल चटा दी है.
फिल्म की कहानी

6 / 8
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की कहानी हमजा अली मजारी के इर्द-गिर्द घूमती है. हमजा को भारत सरकार सीक्रेट ऑपरेशन के लिए पाकिस्तान में भारत के लिए जासूसी करने के लिए भेजती है. इसी के बीच कई एक्शन सीन्स और कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं.
पिछले साल ही कर दी थी घोषणा

7 / 8
साल 2025 में आई 'धुरंधर' की आगे की कहानी को 'धुरंधर 2' में बताया गया है. वहीं इस फिल्म का इंतजार लोग 4 महीने से कर रहे थे. दरअसल आदित्य धर ने 'धुरंधर' के क्लाइमैक्स में ही 'धुरंधर 2' घोषणा कर दी थी. फैंस को अब ये फिल्म काफी पसंद आ रही है.
'धुरंधर 2' का पब्लिक रिव्यू

8 / 8
रणवीर सिंह के साथ-साथ सभी सितारों ने ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से चौंका दिया है. बता दें सोशल मीडिया पर पब्लिक से लेकर बॉलीवुड सितारों तक ने इस फिल्म का पॉजिटिव रिव्यू ही दिया है. अगर आप भी इस फिल्म को देखना का प्लान बना रहे हैं तो आपको भी इसमें एंटरटेनमेंट की डोज ही मिलेगी.