Dhurandhar 2 BO Collection: 9 दिनों में 'धुरंधर 2' ने 1100 करोड़ किए पार, 2026 की बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 9: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तहलका मचाया हुआ है. रणवीर सिंह की फिल्म ने अब तक 1100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. वहीं इन आंकड़ों के मुताबिक फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. चलिए 'धुरंधर 2' के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

dhurandhar 2 box office collection day 9
1 / 8

विज्ञापन

'धुरंधर 2' ने मचाया तहलका

'धुरंधर 2' ने मचाया तहलका2 / 8

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज के पहले ही दिन से सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिनों में वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसे पाने के लिए बाकी फिल्में तरसती रह जाती हैं.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' ने 9वें दिन कितनी की कमाई?

'धुरंधर 2' ने 9वें दिन कितनी की कमाई?3 / 8

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर 2' ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 41.55 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 32% रही. वहीं शोज की बात करें तो 9वें दिन फिल्म के शोज 18,456 रहे.

भारत में 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

भारत में 'धुरंधर 2' का कलेक्शन4 / 8

ओपनिंग डे से ही सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली 'धुरंधर 2' का भारत में नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन5 / 8

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,128.99 करोड़ है. इन आंकड़ों के हिसाब से 'धुरंधर 2' साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं फिल्म ने सबसे तेजी से 1100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.

रणवीर सिंह ने ऑडियंस को किया दीवाना

रणवीर सिंह ने ऑडियंस को किया दीवाना6 / 8

वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. हमजा और जसकीरत सिंह रंगी बनकर रणवीर सिंह ने फैंस को खूब एंटरटेन किया. ये ही कारण है कि आज उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर्स में गिना जा रहा है.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट7 / 8

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने भी बेहतरीन काम किया है. इन सभी सितारों की एक्टिंग की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हैं.

धुरंधर: द रिवेंज किसने की डायरेक्ट?

धुरंधर: द रिवेंज किसने की डायरेक्ट?8 / 8

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला पार्ट 2025 दिसंबर में रिलीज किया गया था. 'धुरंधर' को भी ऑडियंस ने उतना ही प्यार दिया था, जितना 'धुरंधर: द रिवेंज' को मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन