Dhurandhar 2 बनी 2026 की नंबर 1 फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की पकड़ और हुई मजबूत

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. फिल्म इस साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की काफी तारीफ की जा रही है. ये ही वजह है कि फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी नहीं पड़ रही है. चलिए आपको भी बताते हैं 20वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की?

dhurandhar 2 worldwide collection
1 / 7

विज्ञापन

'धुरंधर 2' ने 20वें दिन कितनी की कमाई?

'धुरंधर 2' ने 20वें दिन कितनी की कमाई?2 / 7

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर 2' ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.3% रही.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' ने भारत में कितने छापे नोट?

'धुरंधर 2' ने भारत में कितने छापे नोट?3 / 7

'धुरंधर 2' फिल्म के शोज की बात करें तो 20वें दिन फिल्म के शोज 13,554 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,237.21 करोड़ हो गया है. वहीं फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 1,033.37 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन4 / 7

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' ने अब तक वर्ल्डवाइड 1,641.21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. आंकड़ों के हिसाब से रणवीर सिंह की फिल्म इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

विज्ञापन

विराट कोहली ने भी की 'धुरंधर 2' की तारीफ

विराट कोहली ने भी की 'धुरंधर 2' की तारीफ5 / 7

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई में अपकमिंग वीकेंड पर और उछाल देखने को मिलेगा. विराट कोहली ने जब से 'धुरंधर 2' के तारीफों के पुल बांधे हैं, तब से और ज्यादा फिल्म का क्रेज ऑडियंस के बीच देखने को मिल रहा है.

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट6 / 7

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर लीड रोल में नजर आए हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' के साइड किरदारों ने भी जीता दिल

'धुरंधर 2' के साइड किरदारों ने भी जीता दिल7 / 7

वहीं लीड एक्टर्स के साथ-साथ साइड किरदारों ने भी फैंस को अपनी एक्टिंग से खूब इंप्रेस किया. ये ही वजह है कि फिल्म का हर किरदार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फिल्म में यामी गौतम का भी कैमियो देखने को मिला.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन