Dhurandhar 2 ने 19 दिनों में वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट? रणवीर सिंह बने 2026 के बॉक्स ऑफिस किंग

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं और फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' ने रणवीर सिंह को इस साल 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग बना दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अब तक कितनी कमाई की?

dhurandhar the revenge (14)
1 / 7

विज्ञापन

'धुरंधर 2' ने 19वें दिन कितनी की कमाई?

'धुरंधर 2' ने 19वें दिन कितनी की कमाई?2 / 7

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर 2' की कमाई 19वें दिन भी जारी है. रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19वें दिन 10 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.2% रही. वहीं शोज की बात करें तो 19वें दिन फिल्म के शोज 13,736 रहे.

विज्ञापन

भारत में 'धुरंधर द रिवेंज' ने कितने छापे नोट?

भारत में 'धुरंधर द रिवेंज' ने कितने छापे नोट?3 / 7

'धुरंधर द रिवेंज' का भारतीय नेट कलेक्शन 19 दिनों में 1,023.77 करोड़ हो गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर द रिवेंज' का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,225.72 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन4 / 7

वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड ताबड़तोड़ कमाई कर सबको चौंका दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1,622.72 करोड़ की कमाई कर ली है. इन आंकड़ों के हिसाब से रणवीर सिंह 2026 के बॉक्स ऑफिस किंग बन गए हैं.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' ने रणवीर सिंह को बनाया बॉक्स ऑफिस किंग

'धुरंधर 2' ने रणवीर सिंह को बनाया बॉक्स ऑफिस किंग5 / 7

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' इस साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट6 / 7

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, दानिश पंडोर और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ दिया है.

विज्ञापन

यामी गौतम का कैमियो

यामी गौतम का कैमियो7 / 7

आदित्य धर की इस फिल्म के छोटे किरदारों ने भी ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन किया. फिल्म की एक खास बात ये है कि इस फिल्म में आदित्य धर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का भी कैमियो देखने को मिला.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन