OTT पर देखें 15 साल पुरानी ये शानदार फिल्म, इमोशनल कहानी देख पिघल जाएगा दिल; IMDb पर मिली 8.2 रेटिंग

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसमें पिता और बेटी का बेहतरीन बॉन्ड देखने को मिलता है. यह फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जमकर देखी जा रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Deiva Thirumagal
1 / 5

सिनेमाघरों में इन दिनों कई सारी फिल्में मौजूद हैं, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. आप भी मूवी देखने का सोच रहे हैं. लेकिन घर से बाहर जाकर फिल्म देखने का मन नहीं है, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे ही ओटीटी पर देख सकते हैं. इस मूवी को 15 साल पहले रिलीज किया गया था. इस मूवी की कहानी ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया था.  

विज्ञापन

दैवा थिरुमगल फिल्म

दैवा थिरुमगल फिल्म2 / 5

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं यह एक 'फील गुड' मूवी है, जिसमें एक पिता की कहानी देखने को मिलती है, जो अपनी बेटी को पाने के लिए बड़ा संघर्ष करता है. बता दें कि जब यह  मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था. लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था और कल्ट क्लासिक सबित हुई. 15 साल पहले रिलीज हुई इस मूवी की कहानी लोगों को आज भी इमोशनल कर देती है.

विज्ञापन

दैवा थिरुमगल की कहानी

दैवा थिरुमगल की कहानी3 / 5

आपको बता दें कि इस मूवी को आईएमडीबी पर 8.2 की धांसू रेटिंग दी गई है. अगर आप भी घर पर रहकर कोई बेहतरीन फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मूवी आपके लिए परफेक्ट है. इस फिल्म का नाम दैवा थिरुमगल (Deiva Thirumagal) है, जिसे साल 2011 में रिलीज किया गया था.

दैवा थिरुमगल ओटीटी रिलीज

दैवा थिरुमगल ओटीटी रिलीज4 / 5

इस मूवी में विक्रम के साथ  सारा अर्जुन, अनुष्का शेट्टी, अमाला पॉल और नास्सर ने अहम किरदार निभाया था. इस मूवी की कहानी एक इंटेलेक्चुअली डिसेबल्ड आदमी की है, जो पत्नी की मौत के बाद अपनी बेटी की देखभाल करता है. इस मूवी में आपको कई इमोशनल सीन्स देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को झकझोर कर रख देते है.

विज्ञापन

दैवा थिरुमगल कहां देखें ?

दैवा थिरुमगल कहां देखें ?5 / 5

दैवा थिरुमगल (Deiva Thirumagal) फिल्म पर साल 2001 में आई अमेरिकी फिल्म 'आई एम सैम' की रीमेक का आरोप भी लगा था. आरोप के बाद भी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. आप दैवा थिरुमगल फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन