मॉम बनने के बाद भी कम नहीं हुआ दीपिका का स्टाइल, देखें एक्ट्रेस के लेटेस्ट फैशन की फोटोज
Deepika Padukone Latest Look Photos: आज 5 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. 2024 में दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ का वेलकम किया था.

2 / 7दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने नए-नए लुक्स और फैशन के लिए जानी जाती हैं. बेटी के जन्म के बाद भी एक्ट्रेस का फैशन कम नहीं हुआ और उन्होंने अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखा. इस तस्वीर में आपको एक्ट्रेस का लुक साफ दिख रहा होगा कि वो कितनी फिट हैं और कमाल की खूबसूरत लग रही हैं.
3 / 7दीपिका पादुकोण अक्सर अपने न्यू फैशन से लोगों का दिल जीत लेती है. इस फोटो में एक्ट्रेस ब्राउन कलर की लैदर की जैकेट पहने नजर आ रही है और उन्होंने लाइट ब्राउन कलर की ट्रेस पहनी है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.
4 / 7दीपिका का ये ट्रेडिशनल लुक भी बेहद कमाल का है. इस फोटो में एक्ट्रेस बैक साइड पोज दे रही हैं, लेकिन उनके चेहरे का ग्लो बता रहा है कि वो कितनी सुंदर लग रही हैं. अपने इस लुक को पूरा करने के लिए दीपिका ने बड़े-बड़े झुमके पहने हैं.
5 / 7दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने फैंस का दिल जीतने में आगे रहती हैं. इस फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के अपर और जींस पहने नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने बालों को रफली सेट किया हुआ है. दीपिका का ये लुक कमाल का है.
6 / 7दीपिका पादुकोण का से फंकी लुक भी बेहद कमाल का है. इस फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने चमकीली ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. अभिनेत्री के इस लुक को भी लोगों ने बेहद पसंद किया था.
7 / 7इस फोटो में दीपिका पादुकोण ने लाल रंग की ड्रेस पहनी है, जिसमें अभिनेत्री किसी परी से कम नहीं लग रही हैं. दीपिका का ये लुक बेहद रॉयल है, जिसे फैंस और यूजर्स ने बेहद पसंद किया था.