7 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, जिसका सस्पेंस हिला देगा दिमाग, OTT पर आते ही कर रही ट्रेंड, 8.4 है IMDb रेटिंग
Daldal Streaming On Prime Video: आज आपको प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी है. ये इंडिया में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

2 / 8Prime Video Trending Series: ओटीटी पर इस हफ्ते कई फिल्मों और सीरीज को रिलीज किया गया. इसमें कुछ तो ओटीटी पर आते ही इंडिया के टॉप ट्रेंडिंग शोज में शामिल हो गईं. ऐसे में आज आपको उस सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो रिलीज होते ही प्राइम वीडियो पर छा गई और इसे आईएमडीबी की ओर से भी 8.4 रेटिंग दी गई है. चलिए बताते हैं इसके बारे में. (Photo- Youtube)
3 / 8इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड हैं. ये एक क्राइम थ्रिलर सस्पेंस से भरा वेब शो है, जिसमें सीरियल किलर कत्ल के बाद लाश के मुंह में नॉन वेज ठूंस देता है. मुंबई को नई डीसीपी मिली हैं, जिसे शहर में एक के बाद एक हो रहे कत्ल को रोकना है. डीसीपी का अपना पर्सनल ट्रॉमा भी है. (Photo- Youtube)
4 / 8पर्सनल ट्रॉमा के साथ रही डीसीपी को कातिल को पकड़ना है, जो काफी कठिन काम है. इसके 7 एपिसोड हैं और हर एपिसोड 30-35 मिनट के हैं. हर एपिसोड में कुछ ना कुछ नया होता है और ऐसा होता है, जो काफी चौंकाने वाला है. (Photo- Youtube)
5 / 8सीरीज के ट्विस्ट और टर्न काफी हैरान करने वाले हैं. सीरीज में दिखाया गया सस्पेंस किसी का भी दिमाग हिलाकर रख देगा. इसमें डीसीपी के रोल में भूमि पेडनेकर होती हैं. उनकी एक्टिंग देखकर कोई भी कहेगा कि ये उनकी दमदार वापसी है. (Photo- Youtube)
6 / 8भूमि पेडनेकर की इस सीरीज का टाइटल 'दलदल' है, जिसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है. इसे काफी इंटेंस तरीके से फिल्माया गया है. इस सीरीज की खोज हैं समारा तिजोरी, जो दीपक तिजोरी की बेटी हैं. (Photo- Youtube)
7 / 8सीरीज में परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी हैं, जिन्होंने कमाल का काम किया है. इसका निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है. भूमि पेडनेकर की सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. (Photo- Youtube)
8 / 8आपको बता दें कि सीरीज 'दलदल' को आईएमडीबी की ओर से 8.4 रेटिंग दी गई है. ये प्राइम वीडियो आते ही ट्रेंड करने लगी है. ये इंडिया में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- Youtube)