Jio Hotstar पर छाई 9 एपिसोड वाली ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज, हर हिस्सा में दिखेगा दमदार ट्विस्ट और सस्पेंस
आपको ओटीटी पर हॉरर और मिस्ट्री वाली फिल्मे-सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपको डर के साथ-साथ मजा भी आने वाला है. इस सीरीज की कहानी आपको काफी दिनों तक याद रहने वाली है. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम किया जा रहा है. इस सीरीज का टाइटल 'दहन: राकन का रहस्य' (Dahan: Raakan Ka Rahasya) है.

दहन कब हुई रिलीज
2 / 5'दहन: राकन का रहस्य' सीरीज के कुल 9 एपिसोड रिलीज किए गए हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. यह सीरीज रहस्य से भरी हुई है, जो आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है. बता दें कि इस सीरीज में अंधविश्वास और धर्मगुरुओं के बीच के संघर्ष को दिखाता है.
दहन ओटीटी रिलीज
3 / 5आपको बता दें कि इस सीरीज में खौफनाक हादसों को दिखाया गया है, जो आपको अंत तक सीरीज देखने के लिए मजबूर कर देता है. सीरीज की कहानी की बात करे, तो इसमें एक 'प्रतिबंधित' पहाड़ी को छेड़ा जाता है, जिसके बाद पूरे गांव में अजीबोगरीब घटनाओं की शुरुआत हो जाती है.
दहन कहां देखें
4 / 5इस सीरीज में टिस्का चोपड़ा के साथ सौरभ शुक्ला, अंकुर नय्यर और राजेश तैलंग जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. यह सीरीज जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वो और भी खतरनाक हो जाती है. इस सीरीज को साल 2022 में रिलीज किया गया था, जिसे IMDb ने 7.1 की जबरदस्त रेटिंग दी थी. इस सीरीज की Cinematography लोगों को अंत तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है.
दहन
5 / 5दहन: राकन का रहस्य' सीरीज में आपको एक गांव की कहानी देखने को मिलती है. इस सीरीज में सदियों पुरानी मान्यताएं को दिखाया गया है, जो साधारण हॉरर से कई गुना बेहतर लगती है.