गाली-गलौच और खून-खराबे से हो गए हैं बोर, तो OTT पर देखें देशभक्ति से भरी ये फिल्म, जो Dhurandhar को पछाड़ बनी नंबर वन

Trending Film on OTT: ओटीटी पर कई फिल्में ऐसी होती हैं, जो आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

Trending film
1 / 7
Trending film. image credit- social media

विज्ञापन

बॉर्डर 2

बॉर्डर 22 / 7

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' है. ये फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है.

विज्ञापन

देशभक्ति से भरी फिल्म

देशभक्ति से भरी फिल्म 3 / 7

इन दिनों हर तरफ फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के चर्चे हो रहे हैं. इन दोनों ही फिल्मों में बेहद तगड़ा वायलेंस यानी गाली-गलौच और खून-खराबा है. इसलिए अगर आप कुछ और देखना चाहते हैं, तो देशभक्ति से भरी ये फिल्म देख सकते हैं.

पहले नंबर पर कर रही ट्रेंड

पहले नंबर पर कर रही ट्रेंड4 / 7

फिल्म 'बॉर्डर 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म 'धुरंधर' को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि ये फिल्म दूसरे नंबर पर है.

विज्ञापन

वॉर ड्रामा की कहानी

वॉर ड्रामा की कहानी5 / 7

फिल्म 'बॉर्डर 2' में देशभक्ति का जुनून और वॉर ड्रामा की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे देश के जवानों ने पाक के नापाक मंसूबों को कामयाब होने से रोका था.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

फिल्म 'बॉर्डर 2' की स्टारकास्ट की अगर बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह और अन्य कई कलाकार ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर भी हिट

बॉक्स ऑफिस पर भी हिट7 / 7

फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 464.5 करोड़ से 485 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन