
1 / 6
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे मौजूद है, जिनके पास विदेशी नागरिकता है. कुछ कलाकार तो विदेश में पैदा हुए हैं और भारत में अपनी पहचान बनाई है. वहीं कुछ के माता-पिता विदेशी है जिनकी वजह से उन्हें विदेशी नागरिकता मिली हुई है. हालांकि हिंदी सिनेमा में इन कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए लोगों का दिल जीता है और उन्हें अपना दीवाना बनाया है.
कैटरीना कैफ का जन्म कहां हुआ था?

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम कैटरीना कैफ का आता है, जिनका जन्म 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में हुआ था. आज कैटरीना बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है, जिन्हें हर कोई जानता है. उनके पास विदेशी नागरिकता मौजूद है. कैटरीना ने बॉलीवुड में 'एक था टाइगर', 'नमस्ते लंदन' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों में काम किया है.
नोरा फतेही

3 / 6
दुसरे स्थान पर बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही का नाम आता है. नोरा का जन्म 6 फरवरी 1992 को टोरंटो में हुआ था. आपको बता दें कि नोरा के माता-पिता मोरक्को से ताल्लुक रखते हैं. नोरा के पास विदेशी नागरिकता मौजूद है.
आलिया भट्ट का जन्म कहा हुआ था?

4 / 6
तीसरे नंबर पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम आता है. आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था. लेकिन उनकी मां सोनी राजदान के जरिए आलिया के पास ब्रिटिश नागरिकता मौजूद है. आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की लव एंड वॉर को लेकर काफी व्यस्त चल रही है. आलिया ने बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर से शादी की है.
जैकलीन फर्नांडिस

5 / 6
चौथे नंबर पर जैकलीन फर्नांडिस का नाम काबिज है. जैकलीन श्रीलंका से ताल्लुक रखती है, उनका जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन में हुआ था. हालांकि,जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड में लंबे समय से काम कर रही है. उन्होंने 'रेस 2', 'किक', 'मर्डर 2' और 'हाउसफुल 2' जैसी फिल्मों में काम किया है. जैकलीन के पास विदेशी नागरिकता मौजूद है.
सनी लियोनी ने बॉलीवुड की किन फिल्मों में किया काम

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम सनी लियोनी का आता है. सनी लियोनी का जन्म 13 में 1981 को कनाडा में हुआ था. लेकिन बाद में उन्होंने कनाडा नागरिकता को रखते हुए अमेरिका की भी नागरिकता हासिल कर ली थी. भारत में सनी लियोनी ने 'जिस्म 2', 'एक पहेली लीला' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी कई फिल्मों में काम किया है. सनी लियोनी के पास कनाडा के साथ-साथ अमेरिका की भी नागरिकता मौजूद है.