'ना मन्नत, ना जलसा...', बॉलीवुड में किसका घर सबसे महंगा? कीमत है 250 करोड़

Bollywood Most Expensive House: बॉलीवुड की बात हो और लग्जरी ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है. हिंदी सिनेमा के सितारों के पास करोड़ों के आशियाने हैं, जो अक्सर चर्चा में आ जाते हैं, लेकिन सवाल ये है कि बॉलीवुड में सबसे महंगा घर किसका है? आइए जानते हैं...

shah rukh khan, Amitabh Bachchan
1 / 7
shah rukh khan, Amitabh Bachchan. image credit- social media

विज्ञापन

महंगे घरों के मालिक हैं शाहरुख खान सलमान

महंगे घरों के मालिक हैं शाहरुख खान सलमान2 / 7

हिंदी सिनेमा के सितारों की बात करें तो शाहरुख खान से लेकर सलमान हो या फिर अमिताभ बच्चन तक सबके अशियाने बेहद महंगे हैं, जिनकी करोड़ों में कीमत है, लेकिन शाहरुख, सलमान और अमिताभ बच्चन से भी महंगा घर किसी और का है.

विज्ञापन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का लग्जरी बंगला

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का लग्जरी बंगला3 / 7

हिंदी सिनेमा में सबसे महंगा घर किसी और का नहीं बल्कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का है. जी हां, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया ठिकाना 'कृष्णा राज', बॉलीवुड के सबसे एक्सक्लूसिव क्लब में एंट्री ले चुका है.

क्या है बंगले की कीमत

क्या है बंगले की कीमत4 / 7

आलिया-रणबीर के बंगले की कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बंगले की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसी के साथ ये बॉलीवुड के सबसे मंहगे घरों में भी शामिल हो गया है. आलिया-रणबीर का ये घर मुंबई के बांद्रा वेस्ट में पाली हिल इलाके में स्थित है.  

विज्ञापन

'मन्नत' और 'जलसा' की कीमत

'मन्नत' और 'जलसा' की कीमत5 / 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान के 'मन्नत' और बिग बी के 'जलसा' की कीमत लगभग 180 करोड़ रुपये है, जो आलिया और रणबीर के घर से बेहद कम है.

80 साल पुरानी प्रॉपर्टी है कृष्णा राज

80 साल पुरानी प्रॉपर्टी है कृष्णा राज6 / 7

आलिया और रणबीर के बंगले की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, ये लगभग 80 साल पुरानी प्रॉपर्टी है, जिसे 1980 के दशक में परिवार ने अपने पास रखा था. रणबीर कपूर ने अपनी दादी की याद में इस बंगले का नाम ‘कृष्णा राज' ही बनाए रखने का फैसला किया है.

विज्ञापन

भावनाओं और इतिहास का प्रतीक

भावनाओं और इतिहास का प्रतीक7 / 7

बता दें कि ये घर केवल एक लग्जरी प्रॉपर्टी नहीं है बल्कि कपूर परिवार की विरासत, भावनाओं और इतिहास का प्रतीक भी है और अब ये सबसे महंगे घरों की लिस्ट में आ चुका है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन