Bhooth Bangla के बाद अक्षय कुमार की 4 हॉरर फिल्में होंगी रिलीज, डर के साथ मिलेगा कॉमेडी का डोज!

Bhooth Bangla Akshay Kumar Upcoming Horror Comedy Movies: अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' से चर्चाओं में छाए हुए हैं. फिल्म का हाल ही में टीजर जारी किया गया है, जिसके बाद से ये सोशल मीडिया पर छा गया है. इससे पहले भी अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्में कर चुके हैं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया. 'भूत बंगला' के बाद भी एक्टर की और भी 4 फिल्में हैं जो सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं.

akshay kumar (8)
1 / 7

विज्ञापन

'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में आए नजर

'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में आए नजर2 / 7

'भूत बंगला' से पहले अक्षय कुमार 'भूल भुलैया', 'लक्ष्मी' और 'स्त्री 2' जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्मों भी नजर आ चुके हैं. इन फिल्मों में अक्षय कुमार की एक्टिंग को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्म के मीम्स अभी भी वायरल हैं.

विज्ञापन

'भूत बंगला' कब होगी रिलीज?

'भूत बंगला' कब होगी रिलीज?3 / 7

वहीं अब प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही 'भूत बंगला' में भी अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी और तब्बू भी लीड रोल में हैं.

'चामुंडा'

'चामुंडा'4 / 7

'चामुंडा' मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं ये फिल्म आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बन रही है. खबर है कि ये फिल्म इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होगी.

विज्ञापन

'स्त्री 3'

'स्त्री 3'5 / 7

'स्त्री 3' में अक्षय कुमार सरकटे के किरदार में ऑडियंस को डराते नजर आएंगे. 'स्त्री 2' में भी सरकटे का आतंक ऑडियंस को देखने को मिला था. वहीं फिल्म के आखिर में अक्षय कुमार को सरकटे के रूप में दिखाया गया था. ये फिल्म 13 अगस्त साल 2027 में रिलीज होगी.

'पहला महायुद्ध'

'पहला महायुद्ध'6 / 7

'पहला महायुद्ध' में भी अक्षय कुमार लीड रोल में दिखाई देंगे. ये फिल्म भी मैडॉक हॉरर यूनिवर्स के बैनर तले बन रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार सरकटे के वंशज का किरदार निभाते नजर आएंगे. वहीं ये फिल्म 11 अगस्त साल 2028 में रिलीज हो सकती है.

विज्ञापन

'दूसरा महायुद्ध'

'दूसरा महायुद्ध'7 / 7

'पहला महायुद्ध' के बाद मेकर्स 'दूसरा महायुद्ध' भी बनाएंगे. इसमें अक्षय कुमार के साथ और भी कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 12 अक्टूबर साल 2028 में रिलीज हो सकती है. वहीं 'महायुद्ध' फ्रेंचाइजी का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन