Bhooth Bangla बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, टॉप 5 में हैं ये फिल्में
Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म हर किसी को पसंद आ रही है और इसी के साथ ये फिल्म तीसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

भूत बंगला
2 / 7अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है. 4 दिन में ये फिल्म 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बन गई है.
धुरंधर 2
3 / 7साल 2026 की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में पहला नाम रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का है. ये फिल्म भारत में 1077.25 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन कर चुकी है और पहले नंबर पर है.
बॉर्डर 2
4 / 7दूसरे नंबर पर फिल्म 'बॉर्डर 2' है. फिल्म में सनी देओल का लीड रोल है. इस फिल्म ने भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 341.70 करोड़ रुपये का किया है.
भूत बंगला
5 / 7तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में 73.35 करोड़ रुपये (4 दिन में) लाइफटाइम कलेक्शन किया था.
ओ रोमियो
6 / 7शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म ने भारत में 59.90 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था.
मर्दानी 3
7 / 7रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' भी इस लिस्ट में शामिल है, जो पांचवें नंबर पर है. फिल्म ने भारत में 53.06 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था.