Bhooth Bangla Advance Booking: 'भूत बंगला' ने एडवांस बुकिंग में मेकर्स को किया मालामाल, जानें कितने बिके फिल्म के टिकट

Bhooth Bangla Advance Booking: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' के पेड प्रीव्यू शो आज रात 9 बजे से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहे हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. इन आंकड़ो को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. चलिए आपको भी बताते हैं एडवांस बुकिंग में फिल्म ने कितनी कमाई की है?

bhooth bangla (15)
1 / 7

विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज होने को तैयार

अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज होने को तैयार2 / 7

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की इस फिल्म का ऑडियंस लंबे समय से इंतजार कर रही है. अब फाइनली फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. ये ही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी रिलीज से पहले ही फिल्म की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

विज्ञापन

'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग

'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग3 / 7

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार भारत में फिल्म के अब तक 35802 टिकट बिक चुके हैं. साथ ही फिल्म के शोज की बात करें तो एडवांस बुकिंग में फिल्म के 7020 शोज बुक हो चुके हैं. फिल्म ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 95.72 लाख की कमाई कर ली है.

पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है 'भूत बंगला'?

पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है 'भूत बंगला'?4 / 7

'भूत बंगला' ने ब्लॉक सीट्स के साथ 2.6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार पहले दिन 'भूत बंगला' 12-16 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है. इससे ये तो तय है कि अक्षय कुमार की फिल्म मृणाल ठाकुर की 'डकैत' को पीछे छोड़ सकती है.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा इन जगह छापे नोट

सबसे ज्यादा इन जगह छापे नोट5 / 7

'भूत बंगला' ने एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र में कमाई की है. उत्तर प्रदेश में 16.06 लाख, दिल्ली में 52.96 लाख, पंजाब में 10.25 लाख और महाराष्ट्र में 51.24 लाख की कमाई कर ली है.

'भूत बंगला' कब होगी रिलीज?

'भूत बंगला' कब होगी रिलीज?6 / 7

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' के पेड प्रीव्यू शो आज रात 9 बजे होंगे. वहीं ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फैंस इस फिल्म का काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अब फाइनली इंतजार खत्म होने की घड़ी आ गई है.

विज्ञापन

'भूत बंगला' की स्टारकास्ट

'भूत बंगला' की स्टारकास्ट7 / 7

फिल्म की स्टाकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल और तब्बू जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में इन सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ भी हुई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन