Jio Hotstar पर छाई 3 घंटे की थ्रिलर फिल्म, जिसमें दिखा विनाश का खौफनाक चेहरा, परमाणु हथियार बनाने वाले शख्स के भी हाथ-पैर कांपे

Best Sci Fi Thriller Movie on Jio Hotstar: अगर आप साई-फाई या थ्रिलर फिल्में देखने का शौक रखते हैं, तो Jio Hotstar पर बेहतरीन थ्रिलर फिल्म स्ट्रीम कर रही है. इसमें आपको परमाणु बम बनाने वाले की कहानी मिलेगी. साथ ही विनाश का खौफनाक चेहरा भी देखने को मिलेगा.

oppenheimer movie on jio hotstar
1 / 8
oppenheimer movie on jio hotstar

Best Sci Fi Thriller Movie on Jio Hotstar: अगर आप साई-फाई या थ्रिलर फिल्में देखने का शौक रखते हैं, तो Jio Hotstar पर बेहतरीन थ्रिलर फिल्म स्ट्रीम कर रही है. इसमें आपको परमाणु बम बनाने वाले की कहानी मिलेगी. साथ ही विनाश का खौफनाक चेहरा भी देखने को मिलेगा.  

विज्ञापन

ओटीटी में थ्रिलर फिल्म

ओटीटी में थ्रिलर फिल्म2 / 8

अगर आप थ्रिलर फिल्में या साई-फाई फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो Jio Hotstar पर यह फिल्म आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इनकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

कौन सी है फिल्म?

कौन सी है फिल्म?3 / 8

इस थ्रिलर फिल्म का नाम है- ओपेनहाइमर (Oppenheimer), 'परमाणु बम के जनक' जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर बनी है. इसमें उनके जीवन के स्ट्रगल और मानसिक विचारों को बखूबी दिखाया गया है.

फिल्म की धांसू कहानी

फिल्म की धांसू कहानी4 / 8

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने 'मैनहट्टन प्रोजेक्ट' के तहत दुनिया का पहला परमाणु बम बनाया. थ्रिलर के शौकीनों के लिए यह फिल्म किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं है, क्योंकि इसमें विज्ञान, राजनीति और मानवीय संवेदनाओं का गहरा टकराव देखने को मिलता है.

विज्ञापन

दिखेगा विनाश का खौफनाक चेहरा

 दिखेगा विनाश का खौफनाक चेहरा5 / 8

फिल्म में आपको परमाणु बम का परीक्षण (Trinity Test) के दौरान विनाश का खौफनाक चेहरा दिखाई देगा, जिसे देखकर खुद ओपेनहाइमर भी घबरा गए थे. वे अपने ही बनाए परमाणु हथियार को लेकर बेचैन थे.

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में

 क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में6 / 8

क्रिस्टोफर नोलन के शानदार निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. दर्शक लगातार फिल्म को देखने के लिए आ रहे थे. आज भी कई लोग इस फिल्म के बड़े फैन हैं.

विज्ञापन

जब कांप उठे 'परमाणु बम के पिता'

जब कांप उठे 'परमाणु बम के पिता'7 / 8

इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसका मनोवैज्ञानिक पहलू है. जिस शख्स ने अपनी पूरी ताकत लगाकर यह बम बनाया, वही इसे देखकर अंदर तक टूट गया. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बम फटने के बाद ओपनहाइमर को अहसास होता है कि उन्होंने दुनिया को खत्म करने वाला खिलौना दे दिया है. उनके दिमाग में भगवद्गीता का वह श्लोक गूंजता है कि "अब मैं मृत्यु बन गया हूं, दुनिया का विनाश करने वाला."

फिल्म के जबरदस्त किरदार

फिल्म के जबरदस्त किरदार8 / 8

इस फिल्म में ओपनहाइमर का किरदार सिलियन मर्फी ने निभाया था, जो आज भी उनके बेहतरीन कामों में से एक माना जाता है. इसके अलावा एमिली ब्लंट, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, मैट डैमन, फ्लोरेंस पुघ जैसे किरदारों ने भी फिल्म को सुपर-डुपर हिट बनाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन