Interstellar से 10 गुना ज्यादा फाड़ू हैं ये 3 फिल्में, इस्तेमाल हो जाएंगे Quantum Physics के सारे फॉर्मूले

Best sci-fi movies like Interstellar: अगर आपको क्रिस्टोफर नोलन की Interstellar पसंद आई है, तो इससे कई गुना ज्यादा आपको ये 3 साइंस-फिक्शन फिल्में पसंद आएंगी. क्योंकि इन तीनों फिल्मों की कहानी में Quantum Physics के कई सिद्धांतों का इस्तेमाल किया गया है.

Best sci-fi movies like Interstellar
1 / 9
Best sci-fi movies like Interstellar

साइंस-फिक्शन से जुड़ी कुछ फिल्में आपको विज्ञान का नया रूप दिखाने में सक्षम हैं. इनमें सिर्फ टाइम-ट्रैवल नहीं बल्कि क्वांटम फिजिक्स (Quantum Physics) और थर्मोडायनामिक्स (Thermodynamics) के असली और जटिल फॉर्मूलों का भी इस्तेमाल हुआ है.  

विज्ञापन

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में2 / 9

क्रिस्टोफर नोलन की कई फिल्में विज्ञान से गहरा जुड़ाव रखती हैं. उन्होंने ने भी अपने कई इंटरव्यूज में बताया कि उनकी फिल्मों में इतिहास, मानव रचना और विज्ञान की छाप जरूर मिलती है.

विज्ञापन

क्रिस्टोफर नोलन की इंटरस्टेलर

क्रिस्टोफर नोलन की इंटरस्टेलर3 / 9

जब 2014 में नोलन की फिल्म इंटरस्टेलर रिलीज हुई, तो जैसे पूरी दुनिया में भूचाल आ गया है. इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया. इसके बाद सिनेमा जगत में साइंस-फिक्शन से जुड़ी फिल्मों की बाड़ आ गई.

बेहतरीन साइंस-फिक्शन फिल्में

बेहतरीन साइंस-फिक्शन फिल्में4 / 9

ओटीटी पर आपको कई बेहतरीन साइंस-फिक्शन से जुड़ी मूवीज मिल जाएंगी, जिसके कॉन्सेप्ट्स शायद ही सुने हों. इन्हीं में ये 3 फिल्में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, जो नोलन की इंटरस्टेलर को भी चेतावनी देती हैं.

विज्ञापन

प्राइमर

प्राइमर5 / 9

साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमा इतिहास की सबसे जटिल और वैज्ञानिक रूप से सटीक टाइम-ट्रैवल फिल्म माना जाता है. यह फिल्म 'क्वांटम उलझाव' (Quantum Entanglement) और 'कैसिमिर प्रभाव' (Casimir Effect) पर आधारित है.

क्यों है ये दमदार

क्यों है ये दमदार6 / 9

इस फिल्म में कोई फालतू का फिक्शन या ड्रामा नहीं है. इसके निर्देशक शेन कारूथ खुद एक गणितज्ञ और पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उन्होंने फिल्म में शुद्ध भौतिकी के समीकरणों और तकनीकी भाषा का इस्तेमाल किया है, जिससे टाइम ट्रैवल के 'पैराडॉक्स' (Paradoxes) को समझना एक बड़ी चुनौती बन जाता है.

विज्ञापन

कोहेरेंस

कोहेरेंस7 / 9

साल 2013 में रिलीज हुई यह फिल्म इस सिद्धांत पर काम करती है कि यदि हमारी असलियत (Reality) ही कई हिस्सों में टूट जाए, तो क्या होगा. यह फिल्म पूरी तरह से क्वांटम मैकेनिक्स के सबसे प्रसिद्ध विचार प्रयोग 'श्रोडिंगर की बिल्ली' (Schrödinger's Cat) और 'क्वांटम डिकोहैरेन्स' (Quantum Decoherence) पर आधारित है.

फिल्म का दिमाग पर प्रभाव

फिल्म का दिमाग पर प्रभाव8 / 9

यह फिल्म लोगों के दिमाग को सोचने पर मजबूर करती है. एक ही समय पर एक ही इंसान के कई अलग-अलग रूप (Alternative Realities) एक साथ वजूद में आ जाते हैं. यह फिल्म दिखाती है कि कैसे क्वांटम सुपरपोजिशन हमारे सामान्य जीवन को पूरी तरह तबाह कर सकता है.

विज्ञापन

टेनेट

टेनेट9 / 9

साल 2020 में रिलीज हुई टेनेट (Tenet) भी क्रिस्टोफर नोलन की ही धांसू फिल्म है, जिसने उनकी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म इंटरस्टेलर को पछाड़ दिया था. यह फिल्म टाइम ट्रैवल नहीं, बल्कि 'एंट्रॉपी इनवर्जन' (Entropy Inversion) और थर्मोडायनामिक्स के दूसरे नियम (Second Law of Thermodynamics) पर आधारित है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन