Asha Bhosle Health Update: अब कैसी है आशा भोसले की तबीयत? जानें सिंगर की हेल्थ से जुड़ी ताजा अपडेट

Asha Bhosle Health Update: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर आशा भोसले की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस खबर को सुनते ही सिंगर के फैंस भी परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट शेयर करने लगे. वहीं सिंगर का हेल्थ अपडेट सामने आया है. चलिए जानते हैं अब सिंगर की हालत कैसी है?

asha bhosle health update (6)
1 / 7

विज्ञापन

आशा भोसले को क्या हुआ?

आशा भोसले को क्या हुआ?2 / 7

आशा भोसले अपने गानों से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती आ रही हैं. देश के साथ-साथ विदेश में भी आशा भोसले के गानों को खूब प्यार मिलता है. बीते दिन सिंगर को सीने में इंफेक्शन की वजह से अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

विज्ञापन

सिंगर का चल रहा इलाज

सिंगर का चल रहा इलाज3 / 7

वहीं इस खबर से फैंस भी चिंता में आ गए. इसके बाद सिंगर की पोती जनाई भोसले ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए आशा भोसले की हेल्थ अपडेट शेयर किया. सिंगर की पोती ने बताया कि दादी का इलाज चल रहा है और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी.

क्या बोले डॉक्टर?

क्या बोले डॉक्टर?4 / 7

जनाई के साथ-साथ अस्पताल वालों ने भी आशा भोसले की तबीयत के बारे में बयान जारी किया है. डॉक्टर प्रतीक समदानी ने अपडेट शेयर करते हुए कहा कि सिंगर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया और यहां वो इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं. इलाज पूरा होने के बाद उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा और इसके बाद उन्हें घर भी भेज दिया जाएगा.

विज्ञापन

फैंस की बढ़ी टेंशन

फैंस की बढ़ी टेंशन5 / 7

आशा भोसले की हेल्थ बिगड़ने की खबर ने फैंस को भी टेंशन में डाल दिया. सोशल मीडिया पर लोगों की टेंशन बढ़ गई और वो उनकी हेल्थ अपडेट जानने के लिए बेचैन हो गए. हालांकि अब हर कोई सिंगर के ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा है.

जल्द आएंगी घर

जल्द आएंगी घर6 / 7

वहीं आशा भोसले का फिलहाल इलाज चल रहा है और वो जल्द ही ठीक होने के बाद अपने घर वापस चली जाएंगी. फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के कलाकार भी आशा भोसले के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उनका हेल्थ अपडेट भी ले रहे हैं.

विज्ञापन

कितनी उम्र की हैं आशा भोसले?

कितनी उम्र की हैं आशा भोसले?7 / 7

बता दें आशा भोसले 70 सालों से इंडस्ट्री में अपनी सिंगिंग का जलवा बिखेर रही हैं. आशा भोसले 92 साल की हैं और आज भी काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर उन्हें अवॉर्ड शो में भी शामिल होते हुए देखा जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन