पद्म विभूषण से लेकर दादासाहेब फाल्के तक, Asha Bhosle को मिले ये बड़े-बड़े अवॉर्ड्स, देखें लिस्ट

बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज गायिका आशा भोसले का आज यानी 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. आज हम आपको आशा भोसले को उनके करियर में मिले अवार्ड के बारे में बताएंगे.

asha taii
1 / 6

हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका आशा भोसले आज यानी 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. उनका निधन मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में हुआ. उनके निधन की खबर से फिल्म जगत के साथ-साथ उनके फैंस भी शोक में डूबे हुए है.

विज्ञापन

आशा भोसले का कब हुआ निधन

आशा भोसले का कब हुआ निधन2 / 6

आपको बता दें कि आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाज से अनगिनत सुपरहिट गाने दिए हैं. वो दर्शकों से गाना गा रही थी और उनके गाने को लोग खूब पसंद किया करते थे. इतना ही नहीं आशा भोसले ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से लेकर फिल्म अवार्ड तक कई बड़े सम्मान अपने नाम दर्ज कराया हैं.

विज्ञापन

आशा भोसले को पद्म विभूषण कब मिला था

आशा भोसले को पद्म विभूषण कब मिला था3 / 6

आशा भोसले के पास पद्म विभूषण से लेकर दादासाहेब फाल्के पुरस्कार तक कई बड़े-बड़े अवार्ड मौजूद हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. बता दें कि आशा भोसले को पद्म विभूषण साल 2008 में मिला था, तो वहीं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार साल 2000 में मिला था.

आशा भोसले फिल्मफेयर पुरस्कार कब मिला था

आशा भोसले फिल्मफेयर पुरस्कार कब मिला था4 / 6

मशहूर सिंगर आशा भोसले को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका) का अवॉर्ड साल 1981 और 1986 में मिला था. वहीं फिल्मफेयर पुरस्कार (महिला प्लेबैक गायिका) का अवॉर्ड साल 1968, 1969, 1972, 1973, 1974, 1975 और 1979 में अपने नाम किया था.

विज्ञापन

आशा भोसले को कितने मिले अवॉर्ड

आशा भोसले को कितने मिले अवॉर्ड5 / 6

आपको बता दें कि आशा भोसले को फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड से भी नवाजा गया है, जो 1996 में मिला था. इतना ही नहीं उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड साल 2001 में दिया गया था. वहीं आशा ताई को IIFA Awards (सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका) का सम्मान 2002 में गीत 'राधा कैसे न जले' के लिए दिया गया था.

आशा ताई

आशा ताई6 / 6

आशा ताई को नाइटिंगेल ऑफ एशिया अवॉर्ड साल 1987 में दिया गया, तो वहीं सिंगर ऑफ द मिलेनियम का अवार्ड साल 2000 में मिला था. इतना ही नहीं आशा भोसले को BBC लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड साल 2002 में दिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन