वो एक्टर जिसने घर-घर जाकर बेची लिपस्टिक, आज ऑनलाइन शॉपिंग का है शौकीन; पहचाना कौन?

Birthday Special: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई है. फिल्म इंडस्ट्री में इन सितारों ने कई ऐसी फिल्में दी हैं जो आज भी ऑडियंस की फेवरेट बनी हुई हैं. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जिसने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है. एक समय था जब ये सितारा घर-घर जाकर लिपस्टिक बेचता था. चलिए जानते हैं ये एक्टर कौन है?

Arshad warsi birthday munna bhai mbbs
1 / 7

विज्ञापन

कौन है ये सितारा?

कौन है ये सितारा?2 / 7

बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाने वाला ये सितारा कोई और नहीं बल्कि 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' फेम अरशद वारसी हैं. अरशद वारसी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर सालों से राज करते आ रहे हैं.

विज्ञापन

कम उम्र में की नौकरी

कम उम्र में की नौकरी3 / 7

अरशद वारसी ने कम उम्र में ही फैमिली की जिम्मेदारियां उठा ली थी. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पेट पालने के लिए वो घर-घर जाकर लिपस्टिक बेचते थे. इतना ही नहीं वो मुंबई की बसों में भी कॉस्मेटिक्स बेचते थे.

डांस में आजमाया हाथ

डांस में आजमाया हाथ4 / 7

सेल्समैन की नौकरी करके ही वो अपने घर की जिम्मेदारियों को उठाते थे. वहीं इसके बाद उन्होंने एक फोटो लैब में भी काम किया था. बाद में एक्टर ने कोरियोग्राफी में हाथ आजमाया. पैसे जमा करने के बाद एक्टर ने अपना डांस स्टूडियो खोल लिया.

विज्ञापन

किस फिल्म से किया डेब्यू?

किस फिल्म से किया डेब्यू?5 / 7

अरशद वारसी डांस तो अच्छा करते ही थे, उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए भी कड़ी मेहनत शुरू कर दी. साल 1996 में एक्टर की किस्मत चमकी और उन्हें 'तेरे मेरे सपने' में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया.

इन फिल्मों से बनाई पहचान

इन फिल्मों से बनाई पहचान6 / 7

अरशद वारसी ने अपनी पहली ही फिल्म से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी. इसके बाद उन्होंने हीरो हिन्दुस्तानी, मेरे दो अनमोल रतन, जानी दुश्मन, मुन्नाभाई एमबीबीएस, हलचल, मैंने प्यार क्यूं किया, सलाम नमस्ते, गोलमाल, जॉली एलएलबी और धमाल जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस का दिल जीता.

विज्ञापन

आज ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं एक्टर

आज ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं एक्टर7 / 7

जहां पहले अरशद वारसी घर-घर जाकर लिपस्टिक बेचते थे, वहीं आज वो ऑनलाइन शॉपिंग करने के शौकीन हैं. लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में अरशद ने बताया था कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करना काफी पसंद है और वो कुछ भी ऑनलाइन मंगा लेते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन