Anushka Sharma की वो 11 साल पुरानी क्राइम-थ्रिलर फिल्म, जिसे देखकर कांप उठेगी रूह, लड़की संग ऐसी दरिंदगी हिला देगी आपका दिमाग

Anushka Sharma NH10 Movie: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री हैं. उनकी 11 साल पहले आई इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म ने तहलका मचा दिया था. अगर आप भी इस तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो Zee5 पर इसे जरूर देखें,

Anushka Sharma NH10 movie
1 / 8
Anushka Sharma NH10 movie

Anushka Sharma NH10 Movie: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री हैं. उनकी 11 साल पहले आई इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म ने तहलका मचा दिया था. अगर आप भी इस तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो Zee5 पर इसे जरूर देखें,  

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा की फिल्में

अनुष्का शर्मा की फिल्में2 / 8

वैसे तो अनुष्का शर्मा थ्रिलर-क्राइम फिल्मों में हमेशा कम दिखाई दी हैं, लेकिन इस रूह कंपा देने वाली मूवी के आगे आप अपहरण जैसी वेब सीरीज भूल जाएंगे. फिल्म में दिखाए गए खौफनाक मंजर आपका दिमाग खराब कर सकते हैं.

विज्ञापन

कौन सी है फिल्म?

 कौन सी है फिल्म?3 / 8

अनुष्का शर्मा की फिल्म NH10 साल 2015 में रिलीज हुई थी. आज यानी 2026 में यह फिल्म 11 साल पुरानी हो चुकी है. लेकिन आज भी यह थ्रिलर-क्राइम मूवी दर्शकों को डरा देती है. इसमें सिर्फ मार-काट नहीं बल्कि समाज की सच्चाई दिखाई गई है.

कैसी है NH10 मूवी?

कैसी है NH10 मूवी?4 / 8

नवदीप सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लड़कियों संग हुए अत्याचार पर बनी फिल्म आपको अंदर से झकझोर कर रख देगी. इसमें मीरा के नाम पर अनुष्का शर्मा और उनके पति अर्जुन के नाम पर नील भूपालम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

विज्ञापन

NH10 की कहानी

NH10 की कहानी5 / 8

यह दंपत्ति गुरुग्राम में अच्छी नौकरी करते हैं. वे वीकेंड पर घूमने निकलते हैं. रास्ता नेशनल हाईवे 10 (NH10) पड़ता है. खुशियों भरी यात्रा अचानक खौफनाक मोड़ ले लेती है. वे एक ऐसी घटना देख लेते हैं जो उनकी जिंदगी बदल देती है.

लड़की संग अत्याचार

 लड़की संग अत्याचार6 / 8

एक लड़की के साथ उसके परिवार वाले बहुत बुरी तरह मारपीट कर रहे होते हैं. यह हॉनर किलिंग जैसी घटना है. मीरा और अर्जुन मदद करना चाहते हैं, लेकिन इससे वे खुद खतरे में फंस जाते हैं. खूंखार अपराधी उनका पीछा करने लगते हैं. अब सवाल जिंदा बचने का होता है.

विज्ञापन

अनुष्का का जबरदस्त किरदार

अनुष्का का जबरदस्त किरदार7 / 8

अनुष्का शर्मा इस फिल्म की रीढ़ हैं. उन्होंने मीरा का रोल निभाया है. शुरू में मीरा डरी हुई औरत दिखती है, लेकिन बाद में वह बहादुर बन जाती है. अनुष्का ने इस रोल में इतनी गहराई दिखाई कि देखने वाला सोचने लगता है कि क्या मैं ऐसी स्थिति में क्या करता?

फिल्म का OTT प्लेटफॉर्म और रेटिंग

फिल्म का OTT प्लेटफॉर्म और रेटिंग8 / 8

इस फिल्म को 7.2 IMDb रेटिंग मिली है और आप इसे Zee5 पर देख सकते हैं. इसमें औरत के साथ होने वाली दरिंदगी को खुलकर दिखाया गया है, जो हमारे समाज की कड़वी सच्चाई को बताता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन