17 साल बाद भी अनिल कपूर की कमाई का जरिया बनी ये फिल्म, हर साल मिल रहे लाखों रुपये

Anil Kapoor: बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर 90 के दशक के लेकर अब तक ऑडियंस के दिलों पर छाए हुए हैं. हाल ही में एक्टर की 'सूबेदार' ने फैंस का दिल जीत लिया. इस फिल्म के लिए अनिल कपूर की काफी तारीफ हो रही है. वहीं हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि 17 साल पहले रिलीज हुई उनकी एक फिल्म ऐसी है जिससे वो अभी भी लाखों कमा रहे हैं.

anil kapoor slumdog millionaire
1 / 8

विज्ञापन

किस फिल्म से मिल रहे पैसे?

किस फिल्म से मिल रहे पैसे?2 / 8

इंडिया टूडे को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है. अनिल कपूर ने बताया कि 17 साल पहले उनकी 'स्लमडॉग मिलियनेयर' मूवी रिलीज हुई थी. ये उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है.

विज्ञापन

एक्टर ने किया खुलासा

एक्टर ने किया खुलासा3 / 8

एक्टर ने आगे कहा कि इस फिल्म से उन्हें आज भी पेमेंट मिल रही है. 'स्लमडॉग मिलियनेयर' ने अनिल कपूर के करियर पर गहरा असर डाला, जिससे वो बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी मशहूर हो गए. वहीं इस फिल्म में अनिल कपूर को काफी पसंद भी किया गया.

डेढ़ दशक बाद भी मिल रहा पे-चेक

डेढ़ दशक बाद भी मिल रहा पे-चेक4 / 8

अनिल कपूर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ये मेरे लिए काफी इमोशनल पल है. डेढ़ दशक से ज्यादा समय हो गया है लेकिन मुझे आज भी 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए पे-चेक मिलता है.

विज्ञापन

एक्टर ने पेमेंट की रिवील

एक्टर ने पेमेंट की रिवील5 / 8

एक्टर ने कहा कि कल ही मेरा पे-चेक आया है. अनिल कपूर ने अपनी पे-चेक की रकम भी रिवील कर दी. एक्टर ने कहा कि मुझे 3000 पाउंड मिले हैं. मैं अपने सारे टैक्स भरता हूं इसलिए में ये खुले में बता सकता हूं.

मिल रहे लाखों

मिल रहे लाखों 6 / 8

बता दें 3000 पाउंड की कीमत भारत में 3.68 लाख रुपये है. एक्टर ने आगे कहा कि मुझे कुल मिलाकर आधा मिलियन पाउंड इस फिल्म से मिलने वाले हैं और ये मैंने नहीं मांगे थे, बल्कि मेकर्स ने खुद दिए हैं. इसलिए इस फिल्म के बाद मैं भी मिलियनेयर बन गया हूं.

विज्ञापन

अनिल कपूर ने सुनाया पुराना किस्सा

अनिल कपूर ने सुनाया पुराना किस्सा7 / 8

अनिल कूपर ने कहा कि मैंने ये फिल्म फ्री में की थी, लेकिन फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स मुझे पेमेंट देते आ रहे हैं. एक्टर ने कहा कि मेकर्स ने मुझसे कहा था कि वो मेरी फीस अफोर्ड नहीं कर सकते, इस पर मैंने कहा था कि क्या मैंने फीस मांगी है? मैं ये फ्री में कर लूंगा.

फिल्म ने जीते थे 8 ऑस्कर अवॉर्ड

फिल्म ने जीते थे 8 ऑस्कर अवॉर्ड8 / 8

इस फिल्म को हॉलीवुड डायरेक्टर डैनी बॉयल ने डायरेक्ट किया था. वहीं इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए. फिल्म में देव पटेल ने लीड रोल निभाया था और अनिल कपूर 'कौन बनेगा मिलियनेयर' शो होस्ट करते नजर आए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन