कितनी अमीर हैं Ananya Birla? सिंगिंग से लेकर बिजनेस तक, हर जगह छाई करोड़ों की मालकिन

Ananya Birla Networth: फेमस बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिरला की बेटी अनन्या बिरला इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं. आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए चेयरमैन आर्यमन बिरला बन गए हैं, जिसकी वजह से पूरा बिरला परिवार चर्चाओं में आ गया है. वहीं आर्यमन की बहन अनन्या बिरला भी बिजनेसवुमन हैं और साथ ही वो सिंगिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं. चलिए अनन्या बिरला की नेटवर्थ के बारे में जानते हैं.

ananya birla networth
1 / 8

विज्ञापन

क्यों चर्चाओं में आईं अनन्या बिरला?

क्यों चर्चाओं में आईं अनन्या बिरला?2 / 8

अनन्या बिरला पिछले दिनों गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के शुभारंभ प्रोग्राम में प्रेजेंटिंग पार्टनर के तौर पर क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ नजर आई थीं. इसके बाद से ही अनन्या सुर्खियों में आ गई थीं. उस इवेंट के दौरान अनन्या को शुभमन के साथ काउच पर बैठे देखा गया था.

विज्ञापन

RCB चेयरमैन की बहन

RCB चेयरमैन की बहन3 / 8

शुभमन और अनन्या की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई. वहीं अब अनन्या के भाई आर्यमन बिरला RCB के चेयरमैन बन गए हैं. अनन्या को बचपन से ही बिजनेस करने का शौक था, ये ही वजह है कि वो आज सफल बिजनेसवुमन हैं.

17 साल की उम्र में बिजनेस में रखा था कदम

17 साल की उम्र में बिजनेस में रखा था कदम4 / 8

अनन्या जब 17 साल की थीं तब उन्होंने इंडिपेंडेंट माइक्रोफिन कंपनी की शुरुआत की थी. ये कंपनी गांव में रह रही महिलाओं को छोटे लेन देती है, ताकि वो खुद का बिजनेस शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से खुद पर निर्भर हो सकें.

विज्ञापन

म्यूजिक इंडस्ट्री में भी कमाया नाम

म्यूजिक इंडस्ट्री में भी कमाया नाम5 / 8

बिजनेसवुमन होने के साथ-साथ अनन्या सिंगर भी हैं. म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी खूब नाम कमाया. उनके 'सर्कल्स' सॉन्ग को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसी गाने ने अनन्या बिरला को म्यूजिक इंडस्ट्री में भी पहचान दिलाई.

अनन्या बिरला की नेटवर्थ

अनन्या बिरला की नेटवर्थ6 / 8

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या बिरला 1000 करोड़ रुपये से 1770 करोड़ रुपये की मालकिन हैं. अनन्या का मुंबई में एक आलीशान घर भी है और इस आलीशान घर की कीमत 425 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं.

विज्ञापन

ग्लैमर में भी नहीं हैं पीछे

ग्लैमर में भी नहीं हैं पीछे7 / 8

बिजनेस टायकून की बेटी होने के बाद भी अनन्या ने बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. इसके साथ ही वो ग्लैमर में भी कई हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं. साथ ही वो जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए समाजसेवा भी करती हैं.

मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की करती हैं मदद

मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की करती हैं मदद8 / 8

अनन्या बिरला मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की भी मदद करती हैं. अनन्या एम-पावर नाम की कंपनी को भी चलाती हैं. दरअसल अनन्या ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो भी मानसिक तनाव से गुजर चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन